विदिशा13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। सोमवार को इसको लेकर नीमताल गांधी प्रतिमा के सामने कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मौन धरना दिया। हालांकि मौन प्रदर्शन के पहले कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश के सहारे प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। वहीं मध्य प्रदेश को दुष्कर्म की राजधानी बताया।
जिलाध्यक्ष कमल सिलाकारी ने कहा कि यूपी से लेकर मध्य प्रदेश तक महिलाओं और बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। उसके खिलाफ यह प्रदर्शन किया है। हम आरोपियों के खिलाफ फांसी दिए जाने की मांग करते हैं। यही हाल मप्र में भी हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मेहताबसिंह यादव, वीरेन्द्र पीतलिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष रणधीर सिंह, मनोज कपूर, सुभाष बोहत, आिद शामिल थे।
इधर.. बरैया का फूंका पुतला, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा जिला विदिशा एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सोमवार को भांडेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उप चुनाव प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के खिलाफ प्रदर्शन किया। वायरल हुए बरैया के वीडियो को लेकर यह विरोध प्रदर्शन हुआ। उनका आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में कांग्रेस के फूलसिंह बरैया ने उप चुनाव के दौरान जातिगत और धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने की भाषा का इस्तेमाल किया है। प्रदर्शन में सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह भदोरिया, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।