इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस जवान काफी नशे में धुत था।
- घटना एमआर-10 पर कनकेश्वरी धाम के समीप सोमवार रात करीब 10 बजे हुई
नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने देर रात तेजगति से कार दौड़ाते हुए एक बाइक को चपेट में ले लिया। कार एक पत्थर से टकराते हुए बाइक में चढ़ गई नहीं तो रास्ते किनारे खड़े चार लोग चपेट में आ जाते। बाइक से जब कार टकराई उस समय पास में ही मौजूद युवक वहां भागा नहीं तो कार के सामने आ जाता। काफी हंगामे के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
मिली जानकारी अनुसार घटना एमआर-10 पर कनकेश्वरी धाम के समीप सोमवार रात करीब 10 बजे हुई। यहां तेज गति से आई एक कार सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराकर घर के सामने खड़ी एक बाइक में जा घुसी। घर के सामने टहल रहे युवक ने भागकर जान बचाई। वहीं, यदि कार पत्थर से नहीं टकराती तो अन्य चार लोग जो घर के बाहर खड़े थे, वे चपेट में आ जाते। टक्कर की आवाज सुन लोग बाहर निकले तो देखा कि कार बाइक के टकराई हुई है। कार से एक पुलिसकर्मी बाहर निकल रहा है, जिसने काफी नशा कर रखा है। पुलिसवाला पहले तो वर्दी का रौब झाड़ रहा था, जैसे ही लोग एकत्रित हुए वह हाथ जोड़ने लगा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे थाने लेकर जाने लगे। इसके बाद पुलिस के आने पर उन्हें सौंप दिया।