शिवपुरी16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर के सावरकर कॉलोनी में रहने वाले सिंघई संजय कुमार जैन ने बताया कि अब से कुछ साल पहले उन्होने वाशिंग मशीन खरीदी थी। जिसे उन्होंने बजाज कंपनी ने फायनेंस किया था। इसके बाद 2018 में सारी किश्तें अदा कर दीं और हमने नोडयूज सर्टिफिकेट भी ले लिया, लेकिन हमारे कार्ड को खत्म नहीं किया गया। जिसके चलते 2019 और 2020 का भी सालाना किश्त बैंक ने काट लिया। अब यह रकम वापस देने की मांग उपभोक्ता ने बैंक और बजाज कंपनी से की है। ताकि उसकी अनावश्यक जमा हुई रकम उसे वापस मिल जाए और दूसरे ग्राहकों के साथ इस तरह की गड़बड़ न हो। संजय जैन ने इस संबंध में शिकायत निराकरण न होने पर थाने में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।