सेंवढ़ा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद संत प्रकाश चंद्र महाराज।
- अंगद सरकार मंदिर पर हुई सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में हुआ समिति का गठन
परमार्थ के माध्यम से जो सुख प्राणी को मिलता है, वह अनंत है। उसमें संतोष के साथ उल्हास का भी समावेश होता है। मानवता की सेवा और पुण्य अर्जित करने के लिए धन से अधिक मन की जरूरत होती है। कई लोग सामर्थ्य के अनुसार संतों को भोजन और विशाल भंडारा करते हुए धर्म करते हैं, तो कुछ लोग चींटियों पक्षियों का दाना डालकर एवं पशु पेयजल का इंतजाम कर पुण्य प्राप्त कर लेते हैं। यह बात संत प्रकाश चंद्र महाराज ने अंगद सरकार मंदिर पर आयोजित सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। वह माता कामाख्या बालाजी महाराज सामाजिक संस्था भगुवापुरा के तत्वाधान में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्य संस्था के उद्देश्य और उसमें जन भागीदारी जैसे विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर दयाल राजपूत ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धमेंद्र सिंह राजपूत, राजेश शिवहरे के अलावा अन्य लोगों ने संबोधित किया।
इस दौरान माता कामाख्या बालाजी सरकार समिति नगर के अध्यक्ष भारत बघेल, नगर प्रभारी लवकुश त्यागी, संरक्षक अवधेश साहू, ब्लाॅक महामंत्री रवि चौहान, नगर संयोजक अमित यादव, जिला सुरक्षा प्रमुख एडी धाकड, उपाध्यक्ष इंदरगढ ब्लाॅक धीरज गौड़, इंदरगढ़ मंत्री प्रिंस राजपूत, भागुवापुरा संयोजक नरेन्द्र सिंह यादव, भगुवापुरा नगर महामंत्री सुमित बघेल, विक्रांत राजपूत, राहुल विश्वकर्मा, डाॅ. बेताल गौड, शिवम विश्वकर्मा, जिला प्रभारी भिण्ड बबलू सिंह यादव, नगर प्रभारी मौ धीरज यादव, नगर उपाध्यक्ष मौ सोनू योगी इंदरगढ़ आदि का सम्मान संस्था प्रमुख प्रकाश चंद्र महाराज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार रमाशंकर नगरिया, शिवकुमार यादव, अवधेश साहू एवं चंद्रप्रकाश सोनी द्वारा किया गया।