Penalty imposed on landlords 5 times for misrepresentation of commercial property | व्यवसायिक संपत्ति की गलत जानकारी देने पर मकान मालिकों पर 5 गुना पेनल्टी लगाई

Penalty imposed on landlords 5 times for misrepresentation of commercial property | व्यवसायिक संपत्ति की गलत जानकारी देने पर मकान मालिकों पर 5 गुना पेनल्टी लगाई


उज्जैन16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम का संपत्तिकर अमला शहर में व्यवसायिक संपत्ति की जांच में जुटा है। इसी क्रम में जोन 3 के तहत सहायक संपत्तिकर अफसर मुश्ताक अहमद ने सोमवार को महाकाल मंदिर क्षेत्र में व्यवसायिक संपत्तियों की जांच की गई।

जांच के दौरान 5 मकान मालिकों की संपत्ति की जानकारी गलत पाई जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर पांच गुना अंतर राशि के बिल जारी किए। अहमद के अनुसार आकाश पिता भूपेंद्र, अंजु पिता आकाश 128 महाकाल मार्ग को अंतर राशि 21080 रुपए, उषा पति लक्ष्मण राव, योगेश सोमेश पिता लक्ष्मण, सीमा पिता लक्ष्मण 126/1 महाकाल मार्ग को अंतर राशि 12510 रुपए, खंडेराव पिता माधव राव, 126 महाकाल मार्ग को अंतर राशि 11505, आशीष, विपिन पिता चंद्रशेखर शर्मा 169 महाकाल मार्ग को अंतर राशि 9640 रुपए और गोपाल सिंह पिता हरिसिंह तोमर 84 महाकाल मार्ग को अंतर राशि 11510 के बिल दिए।



Source link