Pipeline will be laid in ward 3 from today, work will also be done in ward 30, road breaking work is being done before laying the pipeline. | वार्ड 3 में आज से बिछेगी पाइपलाइन, वार्ड 30 में भी होगा काम, पाइप लाइन बिछाने के पहले सड़क ब्रेक करने का किया जा रहा काम

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Pipeline Will Be Laid In Ward 3 From Today, Work Will Also Be Done In Ward 30, Road Breaking Work Is Being Done Before Laying The Pipeline.

हाेशंगाबाद11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमृत पेयजल याेजना के तहत वार्ड नंबर तीन में साेमवार काे 100 मीटर सड़क ब्रेक की गई है। इससे पहले शनिवार काे भी वार्ड में सड़क ब्रेक्रिंग का काम कराया गया था। ह्यूम कंपनी के इंजीनियर भूपेश ढाेडके ने बताया कि आज से पाइपलाइन बिछाने का काम भी शुरू करा दिया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि वार्ड 3 से काम शुरू कराया गया है। यहां काम पूरा हाेने के बाद वार्ड 30 ग्वालटाेली में अमृत पेयजल याेजना की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन बिछाने के पहले सड़क ब्रेक करने का कार्य किया जा रहा है। 300 से 500 मीटर सड़क ब्रेक करने के बाद पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

दाेनाें वार्ड में करीब 7 किमी पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसमें से 3.5 किमी पाइप लाइन वार्ड 3 जुमेराती में और बाकी 3.5 किमी के करीब पाइप लाइन वार्ड 30 में बिछेगी। वहीं शहर के जिस हिस्से में मुख्य पाइप लाइन से कनेक्टिविटी का काम बचा है उसे भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। नर्मदा पेयजल याेजना की पाइपलाइन बिछने से एक साथ शहर में पेयजल सप्लाई करने में मदद मिलेगी।

Source link