बाड़ी19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- विधायक रहे उपस्थित लेकिन नहीं दिखी मास्क ओर सोशल डिस्टेन्सिंग
प्रजापति उत्थान सेवा समिति धौलपुर के तत्वाधान में शैक्षिक प्रकोष्ठ द्वारा सप्तम जिला स्तरीय छात्र -छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गिर्राज सिंह मलिंगा विधायक बाड़ी समारोह की अध्यक्षता रामअवतार जिला अध्यक्ष मुरैना तथा विशिष्ट अतिथि बाड़ी नगर पालिका चेयरमैन इरफान अहमद विशिष्ट अतिथि बत्तीलाल फुलवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा राजस्थान, शिव नारायण प्रजापति संरक्षक अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ मध्य प्रदेश, चरण सिंह वरिष्ठ समाजसेवी हिंडौन थे। मुख्य अतिथि गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि शिक्षा विकास की रीढ़ है। शिक्षा हमारे जीवन की तैयारी के लिए है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह बढ़ता है तथा शिक्षा क्षेत्र में रुचि जागृत होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम अवतार मुरैना ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। बच्चों को शिक्षा प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी तपस्या है।
विशिष्ट अतिथि इरफान अहमद चेयरमैन नगरपालिका बाड़ी ने कहा कि प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों से समाज में नई चेतना आती है बच्चे ऐसे कार्यक्रमों से बहुत कुछ सीखते हैं। विशिष्ट अतिथि चरण सिंह ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह समाज का दर्पण है इससे बच्चों में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।
कार्यक्रम में बच्चों को शील्ड प्रशस्ति पत्र, डॉक्यूमेंट फायल, बैग आदि प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान देखने में आया कि मंच पर उपस्थित किसी भी अतिथि एवं गणमान्य के द्वारा ना तो मास्क लगाया गया था और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया था जबकि अपने अपने समाज को यह सभी गणमान्य दिशा दिखाने वाले हैं जब उनके द्वारा ही ऐसा व्यवहार अमल में लाया जाएगा तो निश्चित ही आम जनता में कोरोना को लेकर कोई भी गाइडलाइन फॉलो हो सके इसकी संभावना ना के बराबर है।