आष्टा5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी समिति में पूरे प्रदेश के साथ-साथ हड़ताल दसवें दिन तक लगातार चली। रही है। मंडी में कर्मचारियों द्वारा मॉडल एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल भी तीन दिन से शुरू कर दी थी। वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री से मप्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल के संयोजक ब्रज भूषण फौजदार व समस्त पदाधिकारियों की चर्चा के बाद मोर्चे ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। इसके चलते मंडी कार्यालय खुल सके। वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली है।
पिछले दस दिनों से मंडी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इसका फायदा उठाते हुए किसानों की उपज को फडिए कम भावों में खरीद रहे थे। वहीं किसानों को भी जरूरत के हिसाब से अपनी उपज फडियों को कम भाव में बेचना पड़ रही है। इसी का फायदा कुछ व्यापारी भी उठा रहे थे।
नगर की कृषि उपज मंडी बंद होने का असर अब बाजारों में भी देखने को मिल रहा था। मंडी कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप परमार व संघ सचिव कपिल पुरी गोस्वामी ने बताया कि संयुक्त मोर्चे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। जिससे अब कामकाज शुरू हो सकेगा। सभी कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। वही 11 दिन बाद कर्मचारी अपने कार्य पर वापस लौटे।