Valmiki Samaj took out candle march from the main roads of the city regarding the incident of Hathras | वाल्मिकी समाज ने हाथरस की घटना को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला कैंडल मार्च

Valmiki Samaj took out candle march from the main roads of the city regarding the incident of Hathras | वाल्मिकी समाज ने हाथरस की घटना को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला कैंडल मार्च


आष्टाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वाल्मिकी समाज ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए हाथरस घटना में हुए दुष्कर्म हत्याकांड को लेकर सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर में कैंडल मार्च निकाला। इसके पश्चात सफाई कर्मचारियों द्वारा हाथरस घटना पर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।

हाथरस में दलित परिवार की बेटी के साथ हुए अत्याचार के विरोध में शाम को वाल्मीकि समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक कैंडल मार्च सोशल डिस्टेंसिंग और मार्क्स लगाकर पूरे अनुशासन में नगर में प्रमुख मार्गों से होकर सुभाष चौक समापन हुआ। समापन का संचालन करते हुए राहुल वाल्मीकि ने समाज के प्रति बढ़ती हुई संवेदनशीलता और एकता की सराहना की। कैंडल मार्च व ज्ञापन देते समय मुख्य रुप से नगर के सभी सफाई कर्मचारी व समाज के लोग मौजूद रहे। जिसमें मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत प्रदेश सचिव राहुल वाल्मीकि, कैलाश घेंघट, मखमल डूमाने, अमरदीप सांगते, विनोद सांगते आदि थे।



Source link