Virat kohli applies saliva on ball immediately realises his mistake | IPL 2020: विराट कोहली ने तोड़े आईसीसी के नियम, सचिन तेंदुलकर ने दी प्रतिक्रिया

Virat kohli applies saliva on ball immediately realises his mistake | IPL 2020: विराट कोहली ने तोड़े आईसीसी के नियम, सचिन तेंदुलकर ने दी प्रतिक्रिया


दुबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) मैच के दौरान गलती से गेंद पर लार लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मैच में कोहली ने शॉर्ट कवर पर फील्डिंग करते हुए अपनी तरफ तेजी से आती गेंद को रोका और उसके बाद उस पर लार लगा दी. यह घटना दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में घटी जब सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शऑ ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की तीसरी गेंद को ड्राइव किया था.

कोहली को हालांकि तुरंत ही अपनी गलती का अहसास हो गया था और उन्होंने हाथ उठाकर इसे स्वीकार किया.

शॉ के करारे शॉट और कोहली के शानदार फील्डिंग को देखकर दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने तुरंत ही ट्वीट करके उनकी प्रशंसा की.

 

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘शॉ ने क्या अविश्वसनीय शॉट खेला. गेंद पर लार लगाने के बाद कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. कभी कभी सहज प्रवृति सामने आ जाती है’.

बता दें कि पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ फील्डिंग करते समय गेंद पर लार लगा दी थी.

आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल जून में गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था.

इस खेल की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, ‘अगर खिलाड़ी गेंद पर लार लगाता है तो अंपायर इस स्थिति से निबटेंगे और खिलाड़ियों की इस नई प्रक्रिया से तालमेल बिठाने के शुरुआती चरण के दौरान उदारता बरतेंगे लेकिन आगे इस तरह की घटना पर टीम को चेतावनी दी जाएगी’.

आईसीसी दिशानिर्देशों में कहा गया है, ‘एक टीम को प्रत्येक पारी में दो चेतावनी जारी की जा सकती है लेकिन गेंद पर लार के लगातार उपयोग पर पांच रन की पेनल्टी लगायी जाएगी. जब भी गेंद पर लार का उपयोग किया जाएगा तब अंपायरों को गेंद साफ करनी होगी’.

(इनपुट-भाषा)





Source link