In Uma’s constituency, Sadhvi of Congress will give BJP a fight, elections will be fierce in Badamalhara assembly constituency between Damoh and Tikamgarh resident candidates | उमा के क्षेत्र में कांग्रेस की साध्वी देंगी भाजपा को टक्कर, दमोह और टीकमगढ़ निवासी प्रत्याशियों के बीच बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में होगा चुनावी घमासान

In Uma’s constituency, Sadhvi of Congress will give BJP a fight, elections will be fierce in Badamalhara assembly constituency between Damoh and Tikamgarh resident candidates | उमा के क्षेत्र में कांग्रेस की साध्वी देंगी भाजपा को टक्कर, दमोह और टीकमगढ़ निवासी प्रत्याशियों के बीच बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में होगा चुनावी घमासान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Chhatarpur
  • In Uma’s Constituency, Sadhvi Of Congress Will Give BJP A Fight, Elections Will Be Fierce In Badamalhara Assembly Constituency Between Damoh And Tikamgarh Resident Candidates

बड़ामलहरा21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साध्वी रामसिया भारती

अगले माह होने वाले बड़ामलहरा विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने टीकमगढ़ जिले के जतारा की साध्वी रामसिया भारती को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जबकि भाजपा से खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी का टिकट पक्का माना जा रहा है। वह निरंतर प्रचार और जनसंपर्क भी कर रहे हैं। कांग्रेस से साध्वी रामसिया को टिकट मिलने से अब इस बार दोनों पार्टियों से बाहरी प्रत्याशी आमने-सामने होंगे।

भाजपा के प्रद्युम्न सिंह दमोह जिले से और कांग्रेस की साध्वी रामसिया टीकमगढ़ जिले की होने के बावजूद एक दूसरे को टक्कर देंगे। भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सभा करके उनके लिए वोट मांगे। इस प्रकार इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से जिले के बाहर के प्रत्याशी जोर आजमाइश करेंगे।

पहले सिंधिया की करीबी थीं साध्वी रामसिया भारती

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेत्री उमा भारती की घोर विरोधी कही जाने वाली साध्वी रामसिया भारती टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के अतरार गांव की मूल निवासी हैं। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से ताल्लुक रखती थीं। वर्ष 2018 बड़ामलहरा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से रामसिया का टिकिट लगभग पक्का हो गया था, लेकिन ऐन वक्त पर कमलनाथ ने भाजपा नेत्री उमा भारती के खासमखास प्रद्युम्न सिंह लोधी को टिकिट दे दी।

टिकिट न मिलने से साध्वी रामसिया भारती ग्वालियर क्षेत्र चली गईं। वहां उन्होंने सिंधिया समर्थक पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार किया। इसके बाद वर्ष 2019 में भोपाल लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए भोपाल में प्रचार किया। यहां से उनकी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से नजदीकियां ज्यादा बढ़ गईं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में चले जाने के बावजूद साध्वी रामसिया ने पार्टी नहीं छोड़ी, इससे उनकी छवि पार्टी में बेहतर हुई।

कथा वाचक हैं रामसिया

करीब 36 वर्षीय साध्वी रामसिया भारती प्रवचनकर्ता और कथा वाचक हैं। बड़ामलहरा क्षेत्र के एक रिश्तेदार ने उन्हें गोद ले लिया था, तब से वह बमनी घाट में निवासरत हैं। वे करीब 7 वर्ष से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हैं, वर्तमान में महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष हैं। बड़ामलहरा क्षेत्र में 2 लाख 13 हजार 947 मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक 37 हजार लोधी मतदाता हैं और दूसरे नंबर पर 33 हजार यादव हैं। अब दोनों लोधी जाति के प्रत्याशी होने से लोधी मतदाता दो भागों में बंटना स्वाभाविक है।



Source link