- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Khajuraho
- Khajuraho Film Festival Will Start From December 17 … Actress Shabana Azmi Will Be The Main Attraction, Preparations Begin
खजुराहो20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- 7 टपरा टॉकीजों में दिखाई जाएंगी फिल्में, जावेद जाफरी भी आएंगे
6वें खजुराहो फिल्म महोत्सव का आयोजन 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगा। फिल्म महोत्सव के सूत्रधार एवं प्रयास प्रोडक्शन के चीफ फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने इसकी जानकारी दी। इस बार फिल्म महोत्सव में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी मुख्य आकर्षण होंगी। अभिनेता राजा बुंदेला ने बताया कि इस बार यह फिल्म महोत्सव फिल्म दुनिया की महान हस्तियों जैसे इरफान खान, सुशांत राजपूत, बसु चटर्जी आदि को याद करते हुए उनको समर्पित होगा। हालांकि कोरोना के चलते हमें गाइड लाइन का भी पालन करना है और इस आयोजन के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचने के उपाय भी बताना है।
राजा बुंदेला ने कहा कि कोरोना के चलते इस बार महोत्सव को 2 भागों के माध्यम से प्रदर्शित करना है।
जिसमें वर्चुअल ऑनलाइन से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को जोड़ना है, वहीं दूसरी तरफ सोशल डिस्टेंस के साथ सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करना है। उन्होंने कहा की इस बार अभी जावेद जाफरी और शबाना आजमी ने खजुराहो फिल्म महोत्सव में शिरकत करने की बात कही है। इसके अलावा विदेशों से आने वाले हॉलीवुड कलाकारों का आना परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
खजुराहो में 6 और बमीठा में 1 टपरा टॉकीज बनेगी
इस फिल्म महोत्सव में फिल्मों के प्रदर्शन के लिए 7 टपरा टॉकीज बनाई जाएंगी। इनमें खजुराहो में 6 एवं बमीठा में 1 टपरा टाॅकीज बनाई जाएगी। जहां अनेक प्रकार की फिल्मों का प्रदर्शन होगा, साथ ही इस बार छठवें फिल्म महोत्सव के दौरान एक स्मारिका का विमोचन भी होगा। जिसमें खजुराहो फिल्म महोत्सव के संस्मरण एवं फिल्म कलाकारों, समीक्षकों एवं अन्य लोगों के अनुभव प्रकाशित किए जाएंगे।