Sanwer By-election 2020: MP CM Shivraj Singh Chouhan To Visit Sanwer Tomorrow | मुख्यमंत्री शिवराज कल फ़िर आएंगे, कार्यकर्ताओं को चुनाव में जाने को लेकर देंगे टिप्स

Sanwer By-election 2020: MP CM Shivraj Singh Chouhan To Visit Sanwer Tomorrow | मुख्यमंत्री शिवराज कल फ़िर आएंगे, कार्यकर्ताओं को चुनाव में जाने को लेकर देंगे टिप्स


31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम मंडल पदाधिकारियों औऱ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

  • कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों से कहा- झूठा वादा नहीं, लेकिन बेहतरीन काम करेंगे

सांवेर उप चुनाव को भाजपा बेहद गंभीरता से ले रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को फ़िर इंदौर पहुंच रहे हैं। इस बार वे मंडल पदाधिकारियों औऱ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आ रहे हैं। यहां वे कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर टिप्स भी देंगे।

सीएम मंडल पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव में घर-घर जाकर कैसे नर्मदा परियोजनाओं की उपलब्धि जनता को बताना है, यह भी बताएंगे। दरअसल, यह बात बार-बार सामने आ रही थी कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता अब भी पूरी तरह से सिलावट के साथ प्रचार में नहीं पहुंच रहे हैं। पुराने कांग्रेसी ही ज्यादा सक्रिय हैं। इसकी जानकारी भाजपा संगठन को लगी तो ताबड़तोड़ बड़े नेताओं के दौरे तय किए गए। बुधवार को मंत्री कमल पटेल भी किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने किसानों से कहा- झूठा वादा नहीं, लेकिन बेहतरीन काम करेंगे।



Source link