उज्जैन5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- इधर कांग्रेस ने कार्यक्रम को सांवेर उप चुनाव की रणनीति बताते हुए आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की
चार दिन पहले इंदौर रोड की होटल में हुए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन ने कोरोना की गाइड लाइन का उल्लंघन मानते हुए आयोजकों पर एफआईआर दर्ज करवा दी है। वहीं कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को सांवेर के उप चुनाव की रणनीति का आयोजन करार देते हुए आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग को कर दी है।
होटल अंजूश्री में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तहसीलदार पूर्णिमा सिंघी ने बताया एक शिकायत के आधार पर उन्हें कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के लिए कहा था। जांच में उन्होंने पाया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक लोग जमा थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। उनकी इसी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने मामले में आयोजकों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
इधर दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने बताया कि भाजपा के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांवेर के भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद थे। आयोजन में मौजूद कार्यकर्ताओं के मास्क पर उम्मीदवार सिलावट की तस्वीरें छपी थीं। कांग्रेस ने आयोजन की वीडियो रिकॉर्डिंग जारी कर दी है। शेष|पेज 7 पर