This time the night of 5th October in 5 years is the coldest, Hoshangabad city had a temperature of 20 degrees on the night of October 5, the day temperature was 36.9 degrees. | 5 साल में 5 अक्टूबर की रात इस बार सबसे सर्द, होशंगाबाद शहर में 5 अक्टूूबर की रात को 20 डिग्री रहा तापमान, दिन का तापमान 36.9 डिग्री

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • This Time The Night Of 5th October In 5 Years Is The Coldest, Hoshangabad City Had A Temperature Of 20 Degrees On The Night Of October 5, The Day Temperature Was 36.9 Degrees.

हाेशंगाबाद15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद। शाम को सूरज ढलते ही मौसम में ठंडक होने लगी है। मानो सर्दी ने दस्तक दे दी हो।

माैसम रात में तेजी से बदल रहा है। साेमवार की रात सबसे ठंडी रही। तापमान 20 डिग्री रहा। पिछले 5 साल का रिकार्ड देखें ताे 5 अक्टूबर की रात सबसे ज्यादा ठंडी पिछली रात ही रही है। पिछले सालाें में इस डेट में तापमान ज्यादा रहा है। मंगलवार काे दिन का तापमान 36.9 डिग्री रहा। यानी दिन और रात के तापमान में करीब 17 डिग्री का अंतर है। वहीं माैसम विभाग के अनुसार इस बार ठंड जल्दी आ रही है। इसलिए रातें ठंडी हाे रही हैं।

फसल काे फायदा ही हाेगा : जिले में रातें ठंडी हाेने लगी हैं। इस कारण फसलाें काे फायदा हाेगा। कृषि उप संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि रातें ठंडी हाेने से अभी धान काे फायदा है। इसके बाद 15 अक्टूबर से गेहूं की बाेवनी शुरू हाे जाएगी।

आगे और गिरेगा तापमान : माैसम विभाग के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि रातें अब और ठंडी हाेंगी। दिन में भी तापमान में अंतर आएगा। इस बार पिछले साल की तुलना में जल्दी ठंड आ रही है। बारिश अच्छी हुई है। 15 अक्टूबर के बाद और तापमान गिरना शुरू हाे जाएगा।

Source link