अनूपपुर में कमलनाथ के काफिले पर पथराव, कांग्रेस ने की Z श्रेणी सुरक्षा की मांग | anuppur – News in Hindi

अनूपपुर में कमलनाथ के काफिले पर पथराव, कांग्रेस ने की Z श्रेणी सुरक्षा की मांग | anuppur – News in Hindi


पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (P C Sharma) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Nrendra Singh Tomar) ने ग्वालियर में कार्यकर्ताओं को सलाह दी थी कि जहां कांग्रेस का कार्यक्रम हो वहां कार्यकर्ता ईट का जवाब पत्थर से दे.

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (P C Sharma) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Nrendra Singh Tomar) ने ग्वालियर में कार्यकर्ताओं को सलाह दी थी कि जहां कांग्रेस का कार्यक्रम हो वहां कार्यकर्ता ईट का जवाब पत्थर से दे.

अनूपपुर.अनूपपुर में आज पीसीसी चीफ (PCC chief) और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के काफिले पर पथराव पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह से कमलनाथ को उप चुनाव के दौरान जेड श्रेणी सुरक्षा देने की मांग की है. पार्टी ने इसे बीजेपी की गुंडागर्दी और हताशा बताया है. हालांकि बीजेपी ने कहा है कि अनूपपुर की घटना से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है.उसने भी मांग की कि ये घटना क्यों हुई इसकी जांच होनी चाहिए.

पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ आज अनूपपुर के दौरे पर थे. वो यहां से पार्टी प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के समर्थन में रैली करने आए थे. सभा स्थल पर जाते वक्त कुछ युवाओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और फिर पथराव किया.

कांग्रेस ने की निंदा
कमलनाथ के काफिले पर पथराव की घटना पर कांग्रेस भड़क उठी. पार्टी नेता जीतू पटवारी ने कहा हार की हताशा में भाजपाई बौखला कर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं.कांग्रेस पार्टी इस घटना की निंदा करती है.पटवारी ने कहा प्रशासन को दुरुस्त होना चाहिए.बीजेपी पैसे के बल पर लोकतंत्र खरीदने की कोशिश कर रही है.नरेन्द्र सिंह तोमर ने उकसाया

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में कार्यकर्ताओं को सलाह दी थी कि जहां कांग्रेस का कार्यक्रम हो वहां कार्यकर्ता ईट का जवाब पत्थर से दे. शर्मा ने कहा अनूपपुर में हुई घटना नरेंद्र सिंह तोमर के बयान का ही नतीजा है.

पथराव करने वाला BJYM कार्यकर्ता
अनूपपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झूठे वादे करने के मामले में कमलनाथ को काले झंडे दिखाए. काफिले पर पथराव करने वाले युवक की पहचान बीजेवायएम कार्यकर्ता ज्ञानेन्द्र राठौर के तौर पर हुई है. उसकी अनूपपुर से पार्टी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह सहित बीजेपी के कई नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं.





Source link