फोटो क्रेडिट- Hero MotoCorp
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने Maestro Edge स्कूटर रेंज में Maestro Edge 125 Stealth को लॉन्च किया है.
हीरो मोटोकॉर्प के सेल्स एंड आफ्टर सेल्स के हेड नवीन चौहान ने एक बयान में कहा, ”हमारा स्कूटर ब्रांड Maestro Edge ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें अब एक नया नाम जुड़ रहा है. कंपनी आने वाले हफ्तों में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी, जिससे बाजार में हमारी मजबूती आएगी.”
हीरो मोटोकॉर्प ने 1 अक्टूबर से 2% तक बढ़ाए वाहनों के दाम, तिमाही बिक्री 7.3 प्रतिशत बढ़ी
बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने लागत बढ़ने के चलते वाहनों की कीमत में 1 अक्टूबर से दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है. यह कीमत वृद्धि मोटरसाइकिल और स्कूटर मॉडल और बाजार के आधार पर अलग-अलग होगी. कंपनी ने एक बयान में अपने तिमाही और मासिक बिक्री आंकड़े भी जारी कर कहा था कि हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री सितंबर में 16.9 प्रतिशत बढ़कर 7,15,718 वाहन रही.पिछले साल कंपनी ने इसी माह में 6,12,204 वाहन बेचे थे. कंपनी ने कहा कि कलपुर्जे आपूर्ति और लॉजिस्टिक बाधा के बावजूद जुलाई-सितंबर में उसकी बिक्री 7.3 प्रतिशत बढ़कर 18,14,683 वाहन रही. जबकि 2019-20 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 16,91,420 वाहनों की बिक्री की थी.