बल्देवगढ़2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोविड 19 के अंतर्गत कार्यरत समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित किए जाने व कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम एसडीएम संजय जैन को ज्ञापन सौंपा।
डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि हम सभी स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड-19 महामारी की रोकथाम नियंत्रण उपचार के लिए पूरे मप्र में विगत तीन महीनों से लगातार अस्थाई पदों पर कार्यरत हैं। और विगत तीन-चार महीनों से पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड-19 के संदिग्ध पॉजिटिव मरीजों से सीधे संपर्क में रहते हुए इलाज कर रहे हैं, पर देखा जा रहा है कि पूरे देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी मात्रा में कमी होने के कारण सही इलाज नहीं हो पा रहा है। कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे सभी स्वास्थ कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाए। डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि महामारी के कारण परिस्थितियों एवं कार्य सुविधा की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनुबंध खत्म कर सदैव के लिए नियमित किया जाए।