Employee told himself Corona positive; Bhind Collector said – will get medical board examined, notice in Shivpuri – excuse will not work | कर्मचारी ने खुद को बताया कोरोना पॉजिटिव; भिंड कलेक्टर बोले- मेडिकल बोर्ड से जांच कराएंगे, शिवपुरी में नोटिस चस्पा- बहाना नहीं चलेगा

Employee told himself Corona positive; Bhind Collector said – will get medical board examined, notice in Shivpuri – excuse will not work | कर्मचारी ने खुद को बताया कोरोना पॉजिटिव; भिंड कलेक्टर बोले- मेडिकल बोर्ड से जांच कराएंगे, शिवपुरी में नोटिस चस्पा- बहाना नहीं चलेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Employee Told Himself Corona Positive; Bhind Collector Said Will Get Medical Board Examined, Notice In Shivpuri Excuse Will Not Work

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उपचुनाव को लेकर ग्वालियर चंबल में ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारी कोरोना का बहाना ले रहे हैं। हालांकि अधिकारी सख्ती से ड्यूटी करने पर जोर दे रहे हैं। – फाइल फोटो

  • उपचुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारियों ने तरह-तरह के बहाने बनाने बनाने शुरू कर दिए हैं
  • कोई माता-पिता या परिवारजन को बीमार बताकर ड्यूटी न कर पाने की बात कह रहा है

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारियों ने तरह-तरह के बहाने बनाने बनाने शुरू कर दिए हैं। किसी ने खुद को कोरोना पॉजिटिव बता दिया है तो कोई माता-पिता या परिवारजन को बीमार बताकर ड्यूटी न कर पाने की बात कह रहा है। कर्मचारियों के लगातार आवेदनों के चलते भिंड कलेक्टर वीरेंद्र रावत ने साफ कह दिया है कि खुद को बीमार बताने वाले कर्मचारियों की जांच मेडिकल बोर्ड से कराई जाएगी।

वहीं शिवपुरी में जिला पंचायत सीईओ के कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसमें लिखा है- चुनाव डयूटी के लिए बहाना नहीं चलेगा। मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र के बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

दतिया में कुछ कर्मचारियों ने खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया
दतिया में चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया। गुरुवार को ही 10 कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी से नाम हटाने के लिए आवेदन दिया। इनमें से कुछ ने खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया तो कुछ ने होम क्वारैंटाइन होने की बात कहते हुए जांच रिपोर्ट भी दी है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने परिवार में माता पिता या अन्य किसी परिजन की तबीयत का हवाला देते हुए चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखने की गुहार लगाई है।

सबसे अधिक आवेदन भिंड जिले में

जिला आवेदन
भिंड 216
मुरैना 40
शिवपुरी 48
दतिया 10



Source link