खरगोन19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लायंस क्लब सनावद सिटी ने सेवा सप्ताह के तहत शासकीय स्कूल स्टॉफ का निःशुल्क मधुमेह परीक्षण किया। डॉक्टर ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का परीक्षण कर इसके कारण व बचने के उपाय बताएं। डॉक्टर ने मधुमेह से बचने के उपायों, मजबूत इम्युनिटी, सशक्त मानस व मेडिसिन फ्री लाइफ के बारे में जानकारी दी। कम्युनिकेशन चेयरमैन जाकिर हुसैन अमि ने बताया शुद्ध खानपान, प्रतिदिन हल्के व्यायाम, हवा, सूर्य के प्रकाश का महत्व है। सेवा सप्ताह के तहत निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन कर होमियोपैथिक दवाई व नशा मुक्ति के लिए परामर्श दिया। इस दौरान रमाकांत गीते, श्याम महाजन, शैलेंद्र चौकड़े, अनिल चौधरी व विद्यालय स्टाफ मौजूद था।