हुंडई क्रेटा (Photo: Hyundai)
हुंडई क्रेटा 2020 (Hyundai Creta 2020) देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट (Compact SUV Segment) में एक बार फिर खुद को एक प्रमुख प्लेयर के रूप में स्थापित करने में कामयाब रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 7, 2020, 10:52 PM IST
क्रेटा 2020 अब 9.82 लाख रुपये से शुरू होता है, जो पिछले बेस वर्जन की तुलना में 17 हजार रुपये सस्ता है. हालांकि टॉप वैरिएंट की कीमत पहले के मुकाबले 10 हजार ज्यादा हो गए हैं. इसकी कीमत 17.32 लाख रुपये है. ये सभी कीमत एक्स शोरूम की हैं.
सबसे बड़ी बढ़ोतरी पेट्रोल EX ट्रिम की है जो पहले 9.99 लाख रुपये की थी, अब 10.61 लाख रुपये की हो गई है. अन्य सभी ट्रिम्स में लगभग 12,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. SX (O) वेरियंट्स अब 17.32 लाख रुपये की मिलेगी जो पहले 17.20 लाख रुपये की थी.
बेस ई डीजल वेरियंट्स की कीमत 9.99 लाख रुपये बनी हुई है, लेकिन अन्य सभी ट्रिम्स में लगभग 12,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली टॉप-ऑफ-द-लाइन SX (O) की कीमत अब 17.32 लाख रुपये होगी.हुंडई इंडिया ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा का सेकेंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया था. सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस से मुकाबला करने में कामयाब रही.