Indore crime news Accused murdered woman in front of MY hospital | एमवायएच के सामने सो रही भिक्षुक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, खून से सनी लाश देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना

Indore crime news Accused murdered woman in front of MY hospital | एमवायएच के सामने सो रही भिक्षुक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, खून से सनी लाश देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना


इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महिला के बारे में पता चला है कि वह एमवायएच के आसपास रहती थी।

  • संयोगितागंज टीआई के अनुसार घटना बाफना चैंबर के बाहर की
  • महिला भिक्षुक है, इसलिए अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई

एमवायएच के सामने स्थित बाफना चैंबर में एक महिला की आधी रात को मौत हो गई। उसका शव खून से लथपथ अगले दिन मिला। उसके सिर में घाव था, जिससे हत्या की आशंका है। महिला भिक्षुक है, इसलिए अभी पुलिस को उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

संयोगितागंज टीआई राजीव त्रिपाठी के अनुसार घटना बाफना चैंबर के बाहर की है। महिला की उम्र करीबन 45 वर्ष है। उसके सिर पर पत्थर जैसी किसी वस्तु का गंभीर जख्म है। उसे सिर में काफी गहरा जख्म है। सुबह जब चैंबर में लोग पहुंचे तो महिला का खून से सना शव मिला। महिला पेढ़ी पर सोती थी। जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। अभी हत्यारे औऱ मृतक दोनों का पता नहीं चला है।

महिला एमवाय़एच के आसपास रहती थी

महिला के बारे में पता चला है कि वह एमवायएच के आसपास रहती थी। वह मांगकर खाती थी। कई सालों से वह एक किलोमीटर से ज्यादा दूर कभी गई ही नहीं। टीआई का कहना है कि एमवायएच और उसके आसपास करीबन 100 से ज्यादा पुरुष और 15 महिलाएं भिक्षुक हैं, जो दिनभर वहीं भटकते हैं। रात में दुकानों के सामने या एमवायएच के सामने सोते हैं।



Source link