टीकमगढ़13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रांसफाॅर्मर सुधार रहे सरकारी कर्मचारी के साथ एक ने व्यक्ति गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जिस पर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया। आरोपी पक्ष द्वारा जमानत आवेदन लगाया गया। जिसे न्यायालय खारिज करके जेल भेजने की कार्रवाई की। मीडिया सेल प्रभारी एनपी पटेल ने बताया कि 25 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम बराना में ट्रांसफार्मर हाईस्कूल के पास लगा है। फरियादी भरत लाल पस्तोर अपने कर्मचारी साथियों के साथ ट्रांसफार्मर सुधार काम कर रहा था।
तभी अचानक आरोपी हरिदयाल लोधी आया और बोला यहां अधिक लाइट काटते हो एवं गालियां देने लगा और लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त घटना की सूचना थाना बम्हौरीकलां पुलिस को दी। जिस पर आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करके, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से जमानत आवेदन खारिज करते हुए, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने का आदेश दिया।