Madhya Pradesh Bhopal Woman Rape By Mandsaur Businessman | मंदसौर के व्यापारी ने भोपाल की लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की; होटल बुलाकर हार नहीं मिलने पर ज्यादती कर धमकाया, हार भी चुराया

Madhya Pradesh Bhopal Woman Rape By Mandsaur Businessman | मंदसौर के व्यापारी ने भोपाल की लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की; होटल बुलाकर हार नहीं मिलने पर ज्यादती कर धमकाया, हार भी चुराया


भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहपुरा पुलिस ने आरोपी देवेंद्र के खिलाफ ज्यादती, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

  • सोने का हार नहीं मिलने पर आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल और पर्स रख लिया था
  • धमकाते हुए टैक्सी में घर तक भिजवाया, हार मिलने के बाद उज्जैन चला गया

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में 26 साल की एक लड़की से सोने के हार के लिए उसके प्रेमी ने ज्यादती कर दी। आरोपी मंदसौर का कारोबारी है और उसकी पहचान सोशल मीडिया पर पीड़िता से हुई थी। आरोपी ने उसे बहाने से होटल में मिलने बुलाया था। हार लेकर नहीं आने पर प्रेमिका से जबरन ज्यादती की। जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। रोते हुए महिला टैक्सी से घर पहुंची और सोने का हार लाकर उसे दिया। देर रात पीड़िता ने शाहपुरा पुलिस थाने में एफआईआर करवाई।

शाहपुरा पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय महिला मिसरोद थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पति कुक है। उसने पुलिस को बताया कि फरवरी में उसकी पहचान मंदसौर में रहने वाले देवेंद्र जोशी से हुई थी। कुछ दिन तक उनकी सोशल मीडिया पर ही बातचीत होती रही। उसके बाद फोन पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे देवेंद्र का फोन आया। उसने कहा कि वह भोपाल आ गया है। शाहपुरा के होटल ओनीवाल पैराडाइज में रुका हुआ है। तुम अपना सोने का हार लेकर यहां आ जाओ। पीड़िता के अनुसार उसने किसी भी तरह के हार होने की बात से इनकार कर दिया।

इसके बाद भी आरोपी उसे लगातार मजबूर करता रहा। उसने लोकेशन भेजकर उसे होटल बुलवा लिया। होटल में पहुंचने पर देवेंद्र ने कहा कि उसे सोने के हार की जरूरत है। अगर वह हार नहीं देती है, तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता के अनुसार देवेंद्र ने उससे होटल के कमरे में ही जबरन ज्यादती की। उसने मोबाइल फोन और पर्स रख लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए, उसने एक टैक्सी करके उसे घर जाने के लिए मजबूर कर दिया। घर से लाकर उसने देवेंद्र को हार दे दिया। देवेंद्र ने कहा कि वह शाम 4 बजे तक हार लौटा देगा, लेकिन उसने उसे हार नहीं दिया।

महिला ने जब देवेंद्र को फोन लगाया, तो देवेंद्र ने कहा कि अभी वह उज्जैन निकल गया है। 2 दिन में वहां से लौटकर हार दे देगा। इसके बाद पीड़िता ने उसे काफी गुजारिश की, लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर देर रात पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर देवेंद्र के खिलाफ ज्यादती, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने कहा कि मामला वापस लेना है
महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। इधर, पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह महिला का पति थाने पहुंचा और उसने मामला वापस लेने की बात कही। हालांकि मामला दर्ज हो चुका है। इसमें आरोपी को गिरफ्तारी भी कर लिया गया है। ऐसे में अब मामला वापस लिए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

इत्र का कारोबार करता है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी देवेंद्र जोशी मंदसौर का रहने वाला है। वह इत्र का कारोबार करता है। इसी सिलसिले में शहर-शहर घूमता रहता है। घटना के बाद वह उज्जैन निकल गया था। उसने सोशल मीडिया पर दोस्ती होकर भोपाल आकर पीड़िता से मिलने की बात बताई है। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद ही वह यहां पर आया था।



Source link