Night’s mercury rises due to increasing humidity from Bay of Bengal, day temperature will drop after 15 | बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बढ़ने से चढ़ा रात का पारा, 15 के बाद दिन के तापमान में आएगी गिरावट

Night’s mercury rises due to increasing humidity from Bay of Bengal, day temperature will drop after 15 | बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बढ़ने से चढ़ा रात का पारा, 15 के बाद दिन के तापमान में आएगी गिरावट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Night’s Mercury Rises Due To Increasing Humidity From Bay Of Bengal, Day Temperature Will Drop After 15

ग्वालियर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते फिर से रात का पारा .6 डिग्री चढ़ गया। हालांकि बुधवार को दिन का तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर तक उत्तरी अंडमान क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। जिससे अंचल में 9 से 12 अक्टूबर को बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही 15 अक्टूबर के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

दिन का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर रहा
दिन का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जबकि पिछले वर्ष अधिकतम तापमान 7 अक्टूबर को 33 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। पिछले वर्ष न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा।

दिन का पारा सामान्य से ऊपर रहेगा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग में 9 से 12 अक्टूबर के बीच बूंदाबांदी के आसार है। 15 के बाद तापमान में गिरावट आएगी।



Source link