- Hindi News
- National
- On The Matter Of Erecting A Tractor Near The Temple, The Middle aged Man Axed The Young Man, Who Was Going Through The Path Of The Farm, Died.
शाजापुर18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- हमला करने के बाद युवक को कुल्हाड़ी के हत्थे से हिलाकर देखता रहा, भागते समय पकड़ाया
बेरछा थाने क्षेत्र के ग्राम चाैंसला कुल्मी में एक युवक की 52 साल के अधेड़ ने हत्या कर दी। दोनों के बीच कुछ माह से मामूली बातों पर कहासुनी हो रही थी। नतीजतन बुधवार को खेत के रास्ते से गुजरते समय वृद्ध ने पीछे से कुल्हाड़ी मार दी। इससे युवक जमीन पर जा गिरा। हत्या के बाद गांव में यह भी चर्चा रही कि अधेड़ ने कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद जमीन पर गिरे धर्मेंद्र को कुल्हाड़ी के हत्थे से हिलाकर देखता रहा, लेकिन उसे पता चला कि वह जिंदा है तो वह भाग गया।
हालांकि पुलिस ने रूलकी और बेरछा के बीच रास्ते में ही उसे दबोच लिया। बेरछा थाना प्रभारी एसआई रवि भंडारी ने बताया कि चौंसला के धर्मेंद्र पाटीदार (35) को गांव के मंदिर में पूजा करने वाले लालू गिरि (52) ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। स्थिति नाजुक होने पर धर्मेंद्र के दोस्त और भाई उसे शाजापुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे इंदौर रैफर करवा दिया। इधर खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच शुरू ही की थी के युवक की मौत की खबर आ गई। पुलिस ने लालू गिरि को बेरछा और रूलकी गांव के बीच ही दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
बेरछा थाना प्रभारी एसआई रवि भंडारी के मुताबिक आरोपी लालू को राउंडअप कर लिया है। मौके से मिले साक्ष्य और संबधित को बयान के अनुसार मंदिर के पास ट्रैक्टर खड़ा करने की बात पर हुए विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। हम हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं।
मामूली बात पर हत्या की बात गले नहीं उतरी
धर्मेंद्र और लालू के बीच कुछ माह से कहासुनी हो रही थी। कुछ ग्रामीणों के अनुसार धर्मेंद्र को लालू गालियां देता रहता था और मंदिर के पास ट्रैक्टर खड़ा करने की बात पर डेढ़ माह पहले दोनों के बीच बड़ा विवाद भी हुआ था। इस पर धर्मेंद्र के भाई ने लालू को समझाइश भी दी थी। इसके बाद बुधवार को यह घटना हो गई। एक ग्रामीण ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि मामूली बात पर हत्या करने जैसा कदम उठाना समझ से परे है। इधर बेरछा थाने पर बयान दर्ज कराने पहुंचे कुछ लोगों का कहना था विवाद महिला संबंधित भी हो सकता है।