Police seize dry hemp and illegal gun, arrested Harijan Act accused, campaign for criminals | पुलिस ने सूखा गांजा और अवैध बंदूक जब्त की, हरिजन एक्ट के आरोपी पकड़े, अपराधियों के धरपकड़ का अभियान

Police seize dry hemp and illegal gun, arrested Harijan Act accused, campaign for criminals | पुलिस ने सूखा गांजा और अवैध बंदूक जब्त की, हरिजन एक्ट के आरोपी पकड़े, अपराधियों के धरपकड़ का अभियान


छतरपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत थाना पुलिस ने एसडीओपी पूरन लाल प्रजापति के मार्गदर्शन में विभिन्न मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी केबी आर्य ने पुलिस बल के साथ ग्राम मुडेरी के रज्जू उर्फ रामविलाश पिता जयकरण शुक्ला को 315 बोर की एक बंदूक और कारतूस लिए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25/27आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ग्राम मुड़ेरी के ही रामकरण उर्फ लंगा बाबा पिता मन्नू शुक्ला के कब्जे से 500 ग्राम सूखा गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के आरोपियों कंठी मुहाल लवकुशनगर के निक्की उर्फ राजकुमार पिता महेश कुमार विश्वकर्मा और विक्की उर्फ विवेक पिता महेशकुमार विश्वकर्मा 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाईयों में थाना प्रभारी केबी आर्य, एसआई एनके सोलंकी, एसआई नरेंद्र शर्मा, आरक्षक रविंद्र राजपूत, महेंद्र सचान, रामकृपाल वर्मा, अरविंद पटेल, महिला आरक्षक चमेली कुशवाहा की अहम भूमिका रही।



Source link