Problems of teachers will be registered on mobile, number issued | शिक्षकों की समस्याएं मोबाइल पर दर्ज होंगी, नंबर जारी

Problems of teachers will be registered on mobile, number issued | शिक्षकों की समस्याएं मोबाइल पर दर्ज होंगी, नंबर जारी


दमोह7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में कार्यरत शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अब अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगें। अब वह घर बैठे ही अपनी शिकायत मोबाइल पर दर्ज करा सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एचएन नेमा ने मोबाइल नंबर 7999416270 अधिकृत किया गया है। यह नंबर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय हटा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अर्जुन सिंह का है। इस नंबर पर कार्यरत शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी स्थापना, वेतन, भत्ते, पेंशन एवं अन्य शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। मोबाइल पर प्राप्त शिकायतों को पंजी पर संधारित करते हुए प्रतिदिन जिला शिक्षा अधिकारी के ईमेल पर प्रेषित किया जाएगा। ताकि उक्त समस्याओं का निराकरण शत प्रतिशत किया जा सके।

कलेक्टर ने की पहल: जिले भर में करीब साढ़े छह हजार शिक्षक पदस्थ हैं। इसके अलावा रिटायर्ड शिक्षकों की संख्या भी करीब पांच हजार से अधिक है। ऐसे में इन सभी शिक्षकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों एवं बाबूओं के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके बावजूद भी उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा था।

पिछले दिनों कलेक्टर तरूण राठी के समक्ष मामला सामने आया कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में शिकायतें पेडिंग चल रहीं हैं। जिसे देखते हुए उन्होंने तत्काल ही डीईओ को निर्देश दिए कि शीघ्र ही सभी शिकायतों का निराकरण किया जाए, इसके लिए जीरो पेंडेंसी अभियान चलाया जाए।



Source link