Save the butterfly: Decorate the city campaign, today is the last day of voting to choose the national butterfly | तितली बचाएं शहर सजाएं अभियान चलाया, राष्ट्रीय तितली चुनने के लिए आज वोटिंग का आखिरी दिन

Save the butterfly: Decorate the city campaign, today is the last day of voting to choose the national butterfly | तितली बचाएं शहर सजाएं अभियान चलाया, राष्ट्रीय तितली चुनने के लिए आज वोटिंग का आखिरी दिन


शाजापुर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • 7 हजार 500 विद्यार्थियों ने किए वोट, 200 से ज्यादा लोगों ने वीडियो क्लिप भेजी

उत्कृष्ट स्कूल में संचालित वैज्ञानिक दृष्टिकोण विज्ञान क्लब द्वारा वन्य जीव सप्ताह अंतर्गत 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य जीवों के संबंध में जनजागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में तितली बचाएं प्रकृति सजाएं प्रतियोगिता के साथ साथ विद्यार्थियों को नेशनल बटरफ्लाई सिटीजन पोल में अपनी पसंदीदा तितली को वोट करने हेतु प्रेरित किया गया। इसमें स्कूल के 1000 विद्यार्थियों सहित शहर में 7500 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया और वोटिंग की। 200 से ज्यादा शिक्षक, प्रकृति प्रेमी और जनता ने तितलियों के बारे में जानकारी सहित वीडियो क्लिपिंग भेजी। राष्ट्रीय तितली चुनने के लिए आज अंतिम दिन होगा। इसके बाद तीन तितलियों का चयन वन मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

तीन में से किसी एक तितली को भारत की राष्ट्रीय तितली घोषित किया जाएगा। शिक्षक ओमप्रकाश पाटीदार ने बताया कि उत्कृष्ट स्कूल के वैज्ञानिक दृष्टिकोण विज्ञान क्लब द्वारा इनोवेशन वर्कशॉप विज्ञान क्लब नलखेड़ा तथा अब्दुल कलाम आजाद विज्ञान क्लब शहडोल के साथ संयुक्त रूप तितली बचाएं प्रकृति सजाएं प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें किसी भी विद्यार्थी सहित आम नागरिक अपने आसपास पाए जाने वाली किसी तितली का मोबाइल से फोटो लेकर अपलोड कर सहभागिता कर सकता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य पौधों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली तितली के संरक्षण के लिए जन जागरूकता लाना है, यह समझाना है कि प्रजनन की क्रिया फूलों में मधुमक्खी और तितली ही कर सकती है।



Source link