Wife named seven accused on husband’s murder, case registered on one | पति की हत्या पर पत्नी ने सात आरोपियों के नाम बताए, मामला एक पर दर्ज किया

Wife named seven accused on husband’s murder, case registered on one | पति की हत्या पर पत्नी ने सात आरोपियों के नाम बताए, मामला एक पर दर्ज किया


दमोह5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • कलेक्टोरेट पहुंचे जिला पंचायत सीईओ को सुनाई आपबीती
  • पुलिस ने नहीं सुनी तो कलेक्टोरेट के गेट पर बैठी रही महिला

कुम्हारी थाना क्षेत्र के पटना में खेत में मवेशी घुसने के विवाद पर 7 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमला के दौरान गंभीर हालात में व्यक्ति दमोह से जबलपुर रैफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केवल एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाकी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। बार-बार पुलिस के पास जाने पर जब महिला को न्याय नहीं मिला तो बुधवार को महिला स्वयं कलेक्टोरेट पहुंच गई। महिला ने कलेक्टोरेट के सामने गेट पर बैठकर कलेक्टर काे आपबीती सुनाने के लिए इंतजार किया, लेकिन जब वे नहीं आए तो जिला पंचायत सीईैओ डॉ. गिरीश मिश्रा को अपनी व्यथा सुनाई।

पटना गांव निवासी मायारानी यादव ने बताया कि उसके पति मान सिंह यादव 35 पर 21 सितंबर को मवेशी चराते समय गांव के ही राम प्रसाद, मुडि़या, मुन्ना, रवि, नीलेश, पिप्पू, इंद्रुर यादव ने हमला कर दिया था। जिस पर मान सिंह यादव की हालात गंभीर हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया था। जहां पर दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। महिला का कहना था कि आरोपियों के खेत में लगी बारी मवेशियों ने तोड़ दी थी, जिस पर उन्होंने बदलने की भावना में हमला किया था। महिला ने बताया कि पुलिस की ओर इस मामले में केवल राम प्रसाद यादव पर कार्रवाई की गई। जबकि हमला करने वालों को उसके जेठ अशोक ने देखा था।

पुलिस की ओर से एफआईआर में आरोपियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। जबकि गांव में आरोपी के परिजन बार-बार धमकी दे रहे हैं और राजीनामा करने के लिए दवाब बना रहे हैं। महिला ने बताया कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए बुधवार को वह पुलिस की जगह प्रशासन को अपनी आप बीती सुनाने के लिए आई है।

मृतक की बेटी का दर्द मेरा कोई भाई नहीं छोटी बहन है
मृतक की बड़ी बेटी आरती यादव ने बताया कि उसके पापा मान सिंह यादव मवेशी चराने गए थे, हमारी भैंस उनके खेत में घुस गई थी। जिस पर राम प्रसाद यादव के साथ 7 लोगों ने मिलकर पीटा था। उसने रो-रोकर बताया कि आरोपी बार-बार धमकी दे रहे हैं कि राजीनामा करो।

नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को पूरी घटना बता दी है, लेकिन आरोपियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। आरती ने बताया कि उसके परिवार में भाई नहीं है। एक छोटी बहन और मां बची हुई है। जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। दोपहर 2 बजे जब कलेक्टर कार्यालय में नहीं मिले तो जिला पंचायत सीईओ कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने महिला की बात सुनी और पावती लेकर पुलिस को सूचना देने की बात कही। कुम्हारी थाना प्रभारी आरए पांडे ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। अब महिला और आरोपियों के नाम जोड़ने की बात कह रही है। जिसकी जांच होना है। महिला आएगी तो उसके बयान लेकर एफआईआर में नाम बढ़ा दिए जाएंगे।



Source link