भोपाल30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना संक्रमण के दौरान मरीजों को जल्द इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले 108 इमर्जेंसी एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट स्टाफ के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एंबुलेंस का संचालन करने वाली जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड कंपनी की ओर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप राजधानी समेत प्रदेश के 51 जिलों के कर्मचारियों के बच्चों के लिए है। इसके तहत प्रदेश के 54 बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, ताकि वे अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा सकें।
जिगित्सा के प्रोजेक्ट हेड जितेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप प्रोग्राम का यह तीसरा साल है। 10वीं पास बच्चे इसमें हिस्सा लेंगे। सभी जिलों से एक-एक टॉपर को स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिले के टॉपर को 10 हजार रुपए और प्रदेश के पहले तीन टॉपर को 50-50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए बच्चों को 10 अक्टूबर तक आवेदन भेजना होगा।