Crime Against Woman Today In Madhya Pradesh Indore Area; Girl Rape By Her Boyfriend Pretending To Marry | दोस्त ने लड़की के साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, दो साल तक ज्यादती करता रहा, फिर मुकर गया

Crime Against Woman Today In Madhya Pradesh Indore Area; Girl Rape By Her Boyfriend Pretending To Marry | दोस्त ने लड़की के साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, दो साल तक ज्यादती करता रहा, फिर मुकर गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Crime Against Woman Today In Madhya Pradesh Indore Area; Girl Rape By Her Boyfriend Pretending To Marry

इंदौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिम्बोलिक फोटो

  • दूसरा मामला 36 साल की महिला के साथ घर में घुसकर छेड़कानी का है
  • तीसरे और चौथे मामले दहेज को लेकर परेशान करने पर दर्ज किए गए हैं

इंदौर में महिला अपराध के चार मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में लड़की ने शादी का झांसा देकर दोस्त पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दूसरे मामला घर में अकेली महिला से छेड़खानी का है। तीसरे और चौथे मामले दहेज प्रताड़ना को लेकर दर्ज किए गए हैं।

केस 1: एरोड्रम पुलिस ने राज मोहल्ले के शुभम पर रिपोर्ट दर्ज की है। लड़की का आरोप है कि वह उसे शादी का झांसा देकर 2018 से अब तक शारीरिक शोषण करता आ रहा था। जब उसने शादी करने को कहा तो पहले तो उसने बहाने बनाए, फिर सीधे मुकर गया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

केस 2: भंवरकुआ पुलिस ने पिपल्याराव निवासी 36 साल की महिला की रिपोर्ट पर देवेंद्र सिसौदिया निवासी मोती तबेला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी, इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुसा और उसका हाथ पकड़कर बदतमीजी की। शोर मचाया तो वह जान से मारने की धमकी और गालियां देते हुए भाग गया।

केस 3: सांईकृपा कॉलोनी की दीपिका सिंह ने पति के अलावा ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी लखनऊ के हर्ष करण सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा, इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ना देनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने मारपीट कर घर से बाहर भी निकाल दिया।

केस 4: उषा नगर निवासी संगीता की शिकायत पर पुलिस ने पति राजेश के अलावा ससुराल पक्ष पर केस दर्ज किया है। संगीता की मानें तो ससुरालवाले आए दिन दहेज की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।



Source link