Do not make a pandal more than the size fixed to install the idol of Maa Durga, there will be a ban on garba and kanyabhej in the pandalas, 10 people will perform aarti | मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने तय साइज से अधिक का पंडाल न बनाएं, पंडालाें में गरबा और कन्याभाेज पर रहेगा प्रतिबंध, 10 लोग करेंगे आरती

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Harda
  • Do Not Make A Pandal More Than The Size Fixed To Install The Idol Of Maa Durga, There Will Be A Ban On Garba And Kanyabhej In The Pandalas, 10 People Will Perform Aarti

खिरकिया12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खिरकिया। बैठक में माैजूद अधिकारी व समिति पदाधिकारी।

छीपाबड़ थाना परिसर में गुरुवार शाम नवदुर्गा उत्सव काे लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम रीता डेहरिया ने नवदुर्गा उत्सव समितियों को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने 30 बाई 45 से ज्यादा साइज का पंडाल न बनाने के निर्देश दिए। पंडालों में गरबा और कन्याभोज पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पंडाल के लिए बिजली कंपनी से समितियां अस्थायी रूप से कनेक्शन लें। पंडाल में सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन करें।

मास्क का नियमित उपयोग करना है। राेज आरती में 10 से ज्यादा श्रद्धालु न जुटें। इतने ही श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी करेंगे। डीजे प्रतिबंधित रहेगा। शीतला माता मंदिरों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के जल चढ़ाने के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए प्रवेश और बाहर निकलने एकांगी मार्ग की स्थायी व्यवस्था करें। माला बनाने वाली समितियों से भी 5-5 लोग ही फूल तोड़ने जा सकेंगे। थाने से अनुमति पत्र भी मिलेंगे। बैठक में विभिन्न अधिकारी व समिति पदाधिकारी माैजूद थे।

Source link