From the point of view of security, the administration will submit the barricading outside the Returning Office, till October 16 | सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने रिटर्निंग ऑफिस के बाहर की बैरिकेडिंग, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे फार्म

From the point of view of security, the administration will submit the barricading outside the Returning Office, till October 16 | सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने रिटर्निंग ऑफिस के बाहर की बैरिकेडिंग, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे फार्म


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Chhatarpur
  • From The Point Of View Of Security, The Administration Will Submit The Barricading Outside The Returning Office, Till October 16

छतरपुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बड़ामलहरा। नामांकन भरने के पहले रिटर्निंग ऑफिस को बैरिकेटिंग करके किया गया सुरक्षित।

  • आज से नामांकन शुरू, सैनिटाइजिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश

9 अक्टूबर शुक्रवार से बड़ामलहरा उप चुनाव अपने शवाब पर आ जाएगा। शुक्रवार को ही चुनाव अधिसूचना जारी होगी, अधिसूचना जारी होते ही फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा और कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विशेष इंतजाम और तैयारियां की हैं। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से रिटर्निंग ऑफिस के चारों ओर बैरीकेटिंग की है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। फार्म भरने आने वाले प्रत्याशियों, उनके प्रस्तावक, समर्थकों को पहले सैनिटाइज्ड किया जाएगा, इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश मिलेगा।

इसके लिए गेट पर सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। अंदर आने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं फार्म भरने आने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। रिटर्निंग ऑफीसर एनआर गौड़ ने बताया कि आज 9 अक्टूबर से फार्म भरना शुरू होगा और 16 अक्टूबर तक फार्म जमा किए जाएंगे।

इस बार मतदान के लिए एक घंटे का अतिरिक्त सम

बड़ामलहरा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर मंगलवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से सायं 6 बजे तक चलेगा। इस बार मतदान के लिए एक घंटे की अवधि बढ़ाई गई है। इस चुनाव की मतगणना 10 नवंबर 2020 को होगी।



Source link