इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
- पुलिस ने एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है
गुरुद्वारा चौराहे पर गुरुवार रात क्राइम ब्रांच में पदस्थ सिपाही को कार चालकों ने पीटा। सिपाही अपनी लेन में चौराहे पर रेड सिग्नल पर खड़ा था बदमाश कार सवार उसे हार्न बजाकर हटाना चाहते थे। सिपाही ने कहा कि अभी रेड सिग्नल है। इस पर बदमाश कार से उतरे औऱ उसे जमकर पिटा। एक गंजे बदमाश ने उसे कड़ा मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पंढरीनाथ पुलिस ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ सिपाही राजेश मौर्य निवासी ब्रम्ह बाग कॉलोनी की शिकायत पर कार (MP09WF0137) सवार दो बदमाशों सुनील वर्मा और रजत पथरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिपाही ने बताया कि घटना गुरुवार रात गुरुद्वारा चौराहे की है। वह ट्रैफिक सिगनल रेड होने के कारण चौराहे पर अपनी मोटर साइकिल के साथ खड़ा था। तभी पीछे से एक कार वाला आया। जोर जोर से हार्न बजाने लगा। सिपाही ने देखा तो कार सवार दो व्यक्ति उतरे। उसे गालियां देने लगे। बोले तुझे हार्न सुनाई नही दे रहा है।
सिपाही ने कहा कि ट्रैफिक पाइंट बंद है। तभी दोनों बदमाशों ने सिपाही को लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। एक बदमाश गंजा था। उसने अपने हाथ में कड़ा पहना हुआ था। उसने सिर पर ऐसा वार किया कि सिपाही के सिर से खून बहने लगा। लोगों ने विवाद सुलझाया। जाते जाते बदमाश धमकी दे गए। बोले हमको सुनील वर्मा व रजत पथरिया बोलते है। पुलिस ने एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है।