Madhya Pradesh Woman Found Dead In Indore MY Hospital | एमवायएच के सामने खून से लथपथ पड़ी मिली महिला, सीसीटीवी में दिखा पहले हत्यारे ने रस्सी से गला घोंटा फिर पत्थर से सिर कुचला

Madhya Pradesh Woman Found Dead In Indore MY Hospital | एमवायएच के सामने खून से लथपथ पड़ी मिली महिला, सीसीटीवी में दिखा पहले हत्यारे ने रस्सी से गला घोंटा फिर पत्थर से सिर कुचला


इंदौर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि आरोपी ने पहले महिला की रैकी की।

  • वारदात कैमरे में कैद, आरोपी की तलाश जारी, एक महिला पर हत्या करवाने की आशंका, पुलिस दोनों को खोज रही
  • संयोगितागंज टीआई के अनुसार घटना बाफना चैंबर के बाहर की, महिला भिक्षुक है, इसलिए पहचान होने में हो रही देरी

एमवायएच के सामने एक महिला की आधी रात को किसी युवक ने जघन्य हत्या कर दी। वारदात के समय महिला सो रही थी तभी बदमाश वहां पहुंचा। काफी देर तक महिला के पास बैठा रहा। फिर महिला के बाल पकड़ कर उसे नीचे गिराया। गले में रस्सी का फंदा कसा। आखिरी में उसके सिर पर वार कर भाग गया। महिला की पहचान नहीं हुई है, वह एमवायएच के आसपास भीख मांगती थी। पुलिस महिला की पहचान और आरोपी की तलाश के लिए शुक्रवार को एक बार फिर से घटन स्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।

संयोगितागंज टीआई राजीव त्रिपाठी के अनुसार महिला की उम्र करीबन 45 वर्ष है। उसके सिर पर पत्थर जैसी किसी वस्तु का गंभीर जख्म है। सुबह जब बाफना चैंबर में लोग पहुंचे तो महिला का खून से सना शव देखा। पुलिस ने वहां का सीसीटीवी कैमरा देखा तो पता चला कि हत्या एक युवक ने की है। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले महिला की रैकी करता है। महिला पेढ़ी पर सो रही है। वह उसके पास दो-तीन बार आता है। फिर अचानक महिला के बाल पकड़ कर नीचे गिराता है। नीचे गिरने से वह जाग जाती है तब बदमाश अपने हाथ में रखी प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला कस देता है। महिला काफी संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद युवक उसके सिर पर किसी पत्थर जैसी वस्तु से वार कर कर देता है। कुछ देर तड़पने के बाद वह दम तोड़ देती है।

महिला को जमीन ओटले से नीचे गिराया और रस्सी से गला दबाने लगा।

महिला को जमीन ओटले से नीचे गिराया और रस्सी से गला दबाने लगा।

एक महिला पर शंका
पुलिस को जानकारी मिली है कि मरने वाली महिला का कुछ दिन पहले एक अन्य भिक्षुक बुढ़िया से विवाद हुआ था। आशंका है कि उसी ने युवक को हत्या करने के लिए भेजा होगा। घटना के बाद से वह बुढ़िया भी लापता है।

आरोपी रस्सी लेकर पहले काफी देर महिला के पास खड़ा ाा।

आरोपी रस्सी लेकर पहले काफी देर महिला के पास खड़ा ाा।

महिला एमवायएच के आसपास रहती थी
महिला के बारे में पता चला है कि वह एमवायएच के आसपास रहती थी। वह भीख मांगती थी। कई सालों से वह एक किलोमीटर से ज्यादा दूर कभी नहीं गई। टीआई का कहना है कि एमवायएच और उसके आसपास करीबन 100 से ज्यादा पुरुष और 15 महिलाएं भिक्षुक हैं, जो दिनभर वहीं भटकते हैं। रात में दुकानों के सामने या एमवायएच के सामने सोते हैं।



Source link