भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निजी स्कूल की टीचर को ब्लैकमेल कर होटल में दुष्कर्म करने वाले युवक को शाहपुरा पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के फोटो उसके पति को भेजने की धमकी देकर आरोपी सोने का हार भी ले गया था। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय शादीशुदा महिला मिसरोद इलाके में रहती है। डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान मंदसौर निवासी देवेन्द्र जोशी से हुई थी। दो दिन पहले देवेन्द्र ने महिला को बताया कि वह भोपाल आ रहा है। वह उससे मिलना चाहता है।
बुधवार सुबह भोपाल आने के बाद वह शाहपुरा के भरत नगर स्थित होटल में ठहरा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला देवेंद्र से मिलने के लिए होटल पहुंची। यहां पर देवेन्द्र ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद देवेन्द्र ने महिला के फोटो उसके पति को दिखाने की धमकी देकर सोने का हार ले लिया। इधर, दोपहर में महिला शाहपुरा थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज करा दी।