Sanwer By-Election 2020; Madhya Pradesh Minister Kamal Patel Winning Tips To Bjp Party Workers | चुनाव में कहा था 10 दिन में 2 लाख का कर्जमाफी नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल जाएगा, 15 महीने ना कर्जमाफ हुआ ना सीएम बदला, उन्होंने तो थूककर चाटा

Sanwer By-Election 2020; Madhya Pradesh Minister Kamal Patel Winning Tips To Bjp Party Workers | चुनाव में कहा था 10 दिन में 2 लाख का कर्जमाफी नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल जाएगा, 15 महीने ना कर्जमाफ हुआ ना सीएम बदला, उन्होंने तो थूककर चाटा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Sanwer By Election 2020; Madhya Pradesh Minister Kamal Patel Winning Tips To Bjp Party Workers

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि मंत्री पटेल ने विधायक आकाश विजयवर्गीय को गले लगाया।

  • कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया
  • कमलनाथ झूठ बोलकर सरकार में आए, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और युवाओं को छला

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट कही जाने वाली सांवेर सीट को जीतने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। यहां पर लगातार बड़े नेता दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। शुक्रवार को कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। मंत्री ने कहा – यह जो चुनाव है, यह झूठे लोगों को सबक सिखाने का चुनाव है। राहुल गांधी ने चुनाव के समय कहा था 10 दिन में यदि सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल जाएगा। 15 महीने तक ना कर्जमाफी हुई ना ही मुख्यमंत्री बदला। इसलिए जो काम राहुल गांधी ने नहीं किया, उसे सिंधिया ने कर दिया। राहुल गांधी ने थूक कर चाटा, लेकिन सिंधिया ने वह कर दिखाया। इस कारण मप्र में सत्ता परिवर्तन हुआ। कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में जमकर प्रदेश को लूटा।

मीडिया से कहा - 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने प्रदेश के विकास को अवरुद्ध किया।

मीडिया से कहा – 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने प्रदेश के विकास को अवरुद्ध किया।

पटेल ने कहा कि दिग्वियज सिंह के बारे में लिखा जाता था बंटाधार मुख्यमंत्री। दिग्विजय ने 10 साल में बिजली, सड़क, पानी सब बर्बाद कर दिया था। शिवराज सिंह ने बीमारू राज्य से निकालकर विकासशील राज्य में लाए। जहां 2900 मेगावॉट बिजली थी, उसे बढ़ाकर 18 हजार मेगावॉट कर दिया। सड़क नाम की चीज नहीं थी, हमने 15 साल में एक लाख किमी से ज्यादा सड़कों का निर्माण करवाया। 500 की आबादी वाले हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ दिया। साढ़े 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाकर 42 लाख हेक्टेयर किया। अभी 50 लाख हेक्टेयर करने की तैयारी है। कमलनाथ ने उस विकास को रोक दिया था।

प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने महिला, किसानों, बुजुर्गों और युवाओं छला है। कमलनाथ सरकार ने मृत्यु होने के बाद अंत्येष्टि तक के रुपए गरीबों को नहीं दिए। प्रदेश में झूठ बोलकर सत्ता हासिल की थी, जो पंद्रह माह भी नहीं चल पाई। इस उपचुनाव में जनता कांग्रेस का सफाया कर देगी। पटेल ने कहा कि 6 मंत्री 22 विधायक जिन्होंने धोखेबाज कांग्रेस को धक्का देकर सत्ता से हटाया वे सच्चे नेता हैं, जो कहते हैं वो करते हैं। इन्होंने कमलनाथ से कई बार विधायक दल की बैठक में कहा कि जो वादे किए उसे पूरे करो। कमलनाथ कहते थे कांग्रेस ने कभी वादे पूरे किए हैं क्या। इंदिरा गांधी ने कौन से गरीबी हटाने का वादा पूरा किया। राजीव गांधी, मनमोहन ने कौन से वादे पूरे किए। अब तो सत्ता आई है मजे करो, खाओ, पीयो लूटाे। इन्होंने कहा कि हम लूटने नहीं सेवा करने आए हैं। इसलिए इन्होंने कमल खिलाया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने को कहा।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने को कहा।

शिवराज सिंह चौहान ने साढ़े 7 करोड़ नेताओं का दिल जीता। गरीबाें के लिए तो भगवान हैं। कमलनाथ मप्र के मुख्यमंत्री तो रहे, लेकिन उन्हें छिंदवाड़ा के अलावा कुछ नहीं दिखता। बैंड बजाने की ट्रेनिंग, ढोर चराने की ट्रेनिंग देने के लिए कॉलेज छिंदवाडा में खोला। इसलिए मैं जब इनके हटने के बाद छिंदवाड़ा गया तो कहा कि हम तो किसान के बेटे हैं, ढोर चराना बचपन से सीखे हुए हैं, लेकिन ये कांग्रेसी जो सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, इन्हें बैंड बजाना और ढोर चराना नहीं आता। कमलनाथ ने 15 महीने में इतना लूटा कि अब हमेशा के लिए कांग्रेसी बेरोजगार हो गए। उन्हें अब कमलनाथ ही रोजगार देंगे। जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेसी एकत्रित होकर छिंदवाड़ा जाओ और वहां ढोर चराओ, बैंड बजाओ। धोखा देकर एक बार जीत सकते हो, दोबारा नहीं।

पटेल ने कहा कि कमलनाथ पर से जनता ही नहीं, उनके कार्यकर्ता और नेताओं तक का विश्वास उठ गया। आजकल कोई वार्ड मेंबर के पद से इस्तीफा नहीं देता। लेकिन महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री होने के बाद भी 6 मंत्रियों ने इस्तीफे इसलिए दिए, क्योंकि जो जनता से वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। जो स्वाभिमानी लोग थे वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए। जो दलाल थे, स्वार्थी थे, वे कांग्रेस में रह गए। पटेल ने कहा कि 28 सीटों पर हो रहे चुनाव में सभी जगह कमल खिलेगा।



Source link