- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Seoni (MP) Road Accident: Two Dead, Five Injured As Scorpio Car Collided On National Highway 7 In Ganeshganj Area
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिवनी में नेशनल हाइवे 7 पर स्कॉर्पियो और कार में आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
- मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है, दुर्घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची
सिवनी जिले में लखनादौन थाने के गणेशगंज इलाके में नेशनल हाईवे-7 पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो और कार में जोरदार टक्कर हुई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। इससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है, दुर्घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसा लखनादौन के गणेशगंज थाना क्षेत्र में हुआ है, जहां पर कार और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसा बाइक सवार को बचाने के के दौरान हुआ। स्कार्पियो चालक ने बाइक को बचाने के लिए गाड़ी मोड दी और वह सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से कार को बुरी तरह से नुकसान हुआ है और उसके परखच्चे तक उड़ गए। दुर्घटना में दो की मौत हो गई और पांच गंभीर घायल रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनादौन अस्पताल रेफर किया गया है।