महिंद्रा बोलेरो
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) फेस्टिव ऑफर के तहत बोलेरो पिक-अप रेंज के ग्राहकों के लिए 1 लाख रुपये का कोरोना बीमा कवर दे रही है.
ऑफर 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक
कंपनी ने एक बयान में बताया कि बीमा योजना का लाभ एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच बोलेरो पिकअप रेंज की गाड़ी खरीद कर उठाया जा सकता है. इस रेंज में पिकअप मैक्सी ट्रक, सिटी पिकअप और कैंपर गाड़ियां शामिल हैं. कंपनी ने बताया कि नई गाड़ी खरीदने से 9.5 महीने तक बीमा कवर वैध रहेगा. कंपनी ने कहा कि उसने बीमा योजना के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता किया है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एवं कस्टमर केयर) सतेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि पिकअप के ग्राहकों को लगातार यात्रा करनी होती है और वे आसपास के लोगों के साथ बातचीत से बच नहीं सकते हैं. इसलिए उन्हें बीमा कवर दिया जा रहा है.अगले 18 महीने में महिंद्रा कंपनी लॉन्च करने वाली है ये 9 नई कारें
गौरतलब है कि महिंद्रा ने देश में एक लंबा सफर तय किया है और घरेलू निर्माता टाटा मोटर्स के साथ-साथ इस वक्त लोगों का अच्छा फीडबैक हासिल कर रही है. हाल ही में कंपनी ने एसयूवी महिंद्रा थार 2020 को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 9.8 लाख और टॉप मॉडल प्राइस 12.95 लाख रुपये है. कंपनी भविष्य में कारों की संख्या में और बढ़ोतरी करने जा रही है. गाड़ीवाड़ी डॉट कॉम के मुताबिक, कंपनी अगले 18 महीनों में बाजार में कुल मिलाकर 9 नई कारों को पेश कर सकती है. इसमें ज्यादातर एसयूपी (SUV) होगी.
1. New-gen Scorpio
2. New-gen XUV500
3. BS6 TUV300 Facelift
4. BS6 TUV300 Plus Facelift
5. XUV300 Electric
6. e-KUV100
7. 5-door Thar
8. New micro-SUV
9. Ford-Mahindra Creta Rivaling SUV