1400 receipts for the bachelors went through the door cutting, the amount was not received, even after 3 years old applications, the bounty was not received | शाैचालय के लिए 1400 की रसीद कटवाई दरवाजा लगाकर चले गए, राशि नहीं मिली, 3 साल पुराने आवेदनाें के बाद भी नहीं मिला शाैचालय बनाए जाने का रुपया

1400 receipts for the bachelors went through the door cutting, the amount was not received, even after 3 years old applications, the bounty was not received | शाैचालय के लिए 1400 की रसीद कटवाई दरवाजा लगाकर चले गए, राशि नहीं मिली, 3 साल पुराने आवेदनाें के बाद भी नहीं मिला शाैचालय बनाए जाने का रुपया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 1400 Receipts For The Bachelors Went Through The Door Cutting, The Amount Was Not Received, Even After 3 Years Old Applications, The Bounty Was Not Received

हाेशंगाबाद19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर काे शाैच मुक्त करने केे लिए नपा ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शाैचालय बनाए जाने का अभियान चलाया था। शहर में ऐसे कई लाेग हैं जिन्हाेंनें शाैचालय के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक नहीं बना है। कुछ की शिकायत है कि अधूरा काम ही कराया। अब हाल में दाेबारा से नपा ने शहर के विभिन्न वार्डाें से आए 237 आवेदनाें पर सर्वे शुरू कराया है। जिसके तहत आवेनदनकर्ताओं से नपा उनके आधार कार्ड और परिचय पत्र मांग रही है। लाेगाें की शिकायत है कि जब उन्हाेंने स्वयं के रुपए से शाैचालय बनाया है ताे वे अपना परिचय पत्र और आधार कार्ड नपा काे क्याें साैंपे।

इधर मामले में नपा अधिकारियाें कहना है कि सर्वे कराया जा रहा है पूर्व में दिए गए आवेदनाें पर जांच की जा रही है ताकि यह मालूम हाे सके कि उक्त आवेदक के यहां शाैचालय बने या नहीं। नपा के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शिवहरे ने बताया कि जाे शिकायतें मिल रहीं हैं उनमें भ्रष्टाचार होने की आशंका है। मामले में जांच की जानी चाहिए।

नपा एई आरसी शुक्ला ने बताया कि शहर में शाैचालय निर्माण के लिए जाे आवेदन आए थे, उनका सर्वे कराया जा रहा है ताकि यह जानकारी मिल सके कि जाे आवेदन आए हैं, उनमें से कितने ऐसे घर हैं जाे बाहर शाैचमुक्त हाे गए हैं। यदि किसी ने स्वयं की राशि से शाैचालय बना लिया है ताे वे यह लिखकर दें ताकि स्थिति स्पष्ट हाे सके।

किसी के यहां लगा दरवाजा तो किसी ने खुद ही बनवाया शौचालय

1वार्ड 26 बीटीआई निवासी अजय रैकवार ने बताया उनके चाचा स्व. नीरज रैकवार ने करीब 3 साल पहले शाैचालय के लिए नपा में आवेदन किया था। 1470 रुपए की रसीद भी कटवाई थी। शाैचालय का निर्माण हमने स्वयं ही कराया। ठेकेदार ने केवल दरवाजा लगाया।

2 वार्ड नंबर 4 रामगंज के निवासी उत्तम जाटव ने बताया कि उन्हाेंने शाैचालय के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक उन्हें शाैचायल बनाए जाने के लिए राशि नहीं मिली है। उलटे नपा के लाेग घर आकर उनसे राशनकार्ड और परिचय पत्र मांग रहे हैं।

3वार्ड नंबर 32 के अरुण उमरे के परिजनाें ने बताया कि उन्हाेंनें भी शाैचालय के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक उन्हें नगर पालिका की अाेर से शाैचालय के लिए राशि नहीं मिली है। घर में शाैचालय नहीं है।



Source link