नई दिल्ली. किस्मत कब पलटी मार ले, कुछ कहा नहीं जा सकता. इस बात का सबसे गजब उदाहरण यदि देखना है तो भारतीय क्रिकेट के पांड्या ब्रदर्स से ले सकते हैं. बचपन में पांड्या परिवार इतना गरीब था कि दोनों भाइयों के पास खाने के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं होते थे. यहां तक कि कई बार दोनों भाई ग्राउंड पर ही 5 रुपये की मैगी खाकर ही भूख मिटा लेते थे. लेकिन अपनी मेहनत और लगन से आज वे उस मुकाम पर हैं कि पैसा उनके लिए हाथ के मैल जैसा है.
आज पांड्या परिवार की हैसियत का अंदाजा हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथ में मौजूद 1.01 करोड़ रुपये की रोलेक्स की हीरे लगी हुई घड़ी से लगाई जा सकती है. एक से बढ़कर एक महंगे कपड़ों और घड़ियों के शौकीन हार्दिक आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के खास पहलू.
On the field, off the field, in good times and definitely in the bad times, always by your side little bro Happy birthday bhai Love you @hardikpandya7 pic.twitter.com/Ri8CDGjK01
— Krunal Pandya (@krunalpandya) October 10, 2020
पिता से मिला था क्रिकेट का शौक
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को क्रिकेट की दीवानगी अपने पिता हिमांशु पांड्या से लगी थी, जो सूरत में फाइनेंस का व्यापार करते थे और अपने दोनों बेटों को स्थानीय मैच दिखाने अपने साथ ले जाते थे. व्यापार में घाटा होने से हिमांशु को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ी और 1998 में वे वड़ोदरा शिफ्ट हो गए. घर में पैसे की कमी हो गई, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद हिमांशु ने अपने दोनों बेटों को वड़ोदरा में पूर्व भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे (Kiran More) की क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन दिलाया था. इसी एकेडमी में जाने के बाद हार्दिक का नाम अचानक बेहद मशहूर हो गया था.
Swashbuckling all-rounder
Electric fielderWishing @hardikpandya7 a very happy birthday. TeamIndia
Let’s rewind the clock and relive his match-winning against Australia
— BCCI (@BCCI) October 11, 2020
पूरा दिन करते थे मैदान पर प्रैक्टिस
हार्दिक पांड्या क्रिकेट को लेकर इतने दीवाने थे कि अभ्यास के सामने सबकुछ भूल जाया करते थे. कई बार वे एकेडमी के मैदान पर सुबह जाते थे और पूरा दिन वहीं अपने भाई के साथ अभ्यास करने में बिता दिया करते थे. भूख लगने पर 5 रुपये की मैगी खाना भी यहीं से चालू हुआ था.
Many happy returns of the day @hardikpandya7. Wishing you a fabulous year ahead.
Virat Kohli (@imVkohli) October 11, 2020
बल्ला खरीदने को नहीं थे पैसे, इरफान ने गिफ्ट किए थे बल्ले
हार्दिक पांड्या के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनके पास बल्ला खरीदने तक के लिए पैसे नहीं थे. यहां तक कि मुंबई के लिए खेलने के दौरान भी उन्हें किसी बैट निर्माता ने स्पॉन्सर नहीं किया था. 2014 में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने उन्हें 2 बल्ले गिफ्ट किए थे.
From nowhere To being The Boss of modern cricket
He came a long way
Happy birthday to our Superstar HardikPandya pic.twitter.com/jKPLFyL54b— ABDULLAH NEAZ (@abdullah_neaz) October 11, 2020
एक पारी ने बदल दी पूरी जिंदगी
कहते हैं कि किसी की जिंदगी बदलने के लिए एक लम्हा ही काफी होता है. कुछ ऐसा ही हार्दिक के साथ भी हुआ था. उन्होंने पश्चिम जोन के मैच में बड़ौदा की तरफ से मुंबई के खिलाफ महज 57 गेंद में 82 रन की पारी खेली, जिसे आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के तत्कालीन कोच जॉन राइट (John Wright) ने देखा और उन्हें हार्दिक भा गए. तत्काल मुंबई इंडियंस का 10 लाख रुपये का कांट्रेक्ट हार्दिक के हाथ में था. इसके बाद से उनकी जिंदगी में मानो पैसे की बारिश ही हो गई. इसी सीजन में उन्होंने केकेआर के खिलाफ 31 गेंद में 63 रन की पारी खेलकर सभी को अपना दीवाना बना लिया था.
On Hardik’s birthday, know about his favourite dish, movie, and more in this Slam Session
OneFamily MumbaiIndians MI DreamIPL @hardikpandya7 pic.twitter.com/kUONnA5B6w— Mumbai Indians (@mipaltan) October 11, 2020
आज मुंबई इंडियंस देती है 11 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के लिए 2015 में महज 10 लाख रुपये के काॉन्ट्रेक्ट से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में करियर चालू करने वाले हार्दिक का आईपीएल-2020 के लिए कांट्रेक्ट 11 करोड़ रुपये का है. लेकिन इस पैसे तक पहुंचने के लिए हार्दिक ने लीग में टीम के लिए खुद को बेहद उपयोगी साबित भी किया है. हार्दिक अब तक आईपीएल में मुंबई के लिए 72 मैच में 155.22 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट और 29.34 के औसत से 1203 रन बना चुके हैं, जबकि 42 विकेट भी उन्होंने टीम के लिए चटकाए हैं और 48 कैच लपके हैं. आईपीएल-2019 में उन्होंने 402 रन बनाने के साथ ही 14 विकेट भी लिए थे. हार्दिक की खासियत हमेशा उस समय बल्ले या गेंद से करिश्माई प्रदर्शन करना रही है, जब टीम के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए हों. इसलिए टीम की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) भी हार्दिक को बेहद पसंद करती हैं.
On Pandya’s birthday, a look back at his remarkable off balls in the Champions Trophy final.
Although the knock came in a losing cause, stats show that he played throughout with 100% control, with no runs made of miscues or edges pic.twitter.com/NJJzolDmiv
— ICC (@ICC) October 11, 2020
टीम इंडिया के लिए भी साबित हुए उपयोगी
साल 2016 में हार्दिक ने टीम इंडिया में कदम रखा था. अब तक वे 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी20 मैच खेल चुके हैं. क्रिकेट के हर फॉर्मेट में हार्दिक बेहद उपयोगी साबित हुए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 532 रन बनाने के साथ 17 विकेट लिए हैं तो वनडे में वे 957 रन और 54 विकेट का कारनामा दिखा चुके हैं. टी20 क्रिकेट में 310 रन और 38 विकेट हार्दिक के खाते में हैं. उनकी सबसे शानदार पारी के तौर पर हमेशा चैंपियंस ट्रॉफी-2017 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 43 गेंद में 76 रन बनाते हुए अकेले दम पर टीम इंडिया की लड़ाई लड़ने के कारनामे को याद रखा जाएगा.
क्रिकेट के बाद पत्नी और बेटे से है सबसे ज्यादा प्यार
हार्दिक का पहला प्यार क्रिकेट है, लेकिन यदि कोई भी उनके सोशल मीडिया पर जरा सा भी ध्यान रखेगा तो वो आसानी से समझ जाएगा कि क्रिकेट के बाद उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा प्यार अपनी पत्नी नताशा और दो महीने पहले ही पैदा हुए बेटे के लिए ही है.