- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Breaking First List Of Candidates Released For 11 Out Of 28 Seats In The State; Santosh Ratnakar Landed In Front Of Tulsi Silvat
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में सपाक्स पार्टी के कार्यालय से उपचुनाव में मध्यप्रदेश के लिए 11 और बिहार के लिए 4 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार को जारी की।
- दो तीन दिन में दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी
- पार्टी सभी 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी
मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए सपाक्स पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। अगले एक-दो दिन में दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी। पार्टी सभी 28 सीटों पर चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी।
पार्टी ने सांवेर से मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ संतोष रत्नाकर को उतारा है। इससे पहले कांग्रेस और भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। वोटिंग 3 नवंबर को होगी और चुनाव के नतीजे बिहार के साथ 10 नवंबर को आएंगे। कार्यालय प्रभारी भूपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बिहार की चार सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषित किए हैं।
मध्यप्रदेश की पहली लिस्ट
| सीट | प्रत्याशी |
| सुमावली | शत्रुघ्न सिकरवार |
| मुरैना | धमेंद्र सिकरवार |
| अंबाह | बीरबल महावर |
| मेहगांव | दीपक सिंह कुशवाह |
| ग्वालियर ईस्ट | सुनील कुमार शर्मा |
| पोहरी | उदयभान सिंह परिहार |
| बमोरी | शिशुपाल यादव |
| अशोकनगर | महेंद्र सिंह महावर |
| सांची | हरिनारायण बेदी |
| हाटपिपलिया | सुरेश शर्मा |
| सांवेर | संतोष रत्नाकर |
यहां है मतदान
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र : मुरैना, मेहगांव, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर, डबरा, बमौरी, अशोक नगर, अम्बाह, पौहारी, भांडेर, सुमावली, करेरा, मुंगावली, गोहद, दिमनी, जौरा।
मालवा-निमाड़ क्षेत्र : सुवासरा, मान्धाता, सांवेर, आगर, बदनावर, हाटपिपल्या, नेपानगर
अन्य क्षेत्र : सांची (भोपाल), मलहरा (छतरपुर), अनूपपुर, ब्यावरा (राजगढ़), सुरखी (सागर)
निधन से खाली हुईं : जौरा, आगर और ब्यावरा सीट विधायकों के निधन से खाली हैं।
बिहार के लिए चयनित उम्मीदवार
| सीट | उम्मीदवार |
| सरायरजन | अमित झा |
| टिकारी | अभिषेक सिंह |
| चैनपुर | पुष्पा सिंह |
| वैशाली | विद्या भूषण |