In the rape case, the police completed the investigation in 6 days, in a 250-page challan, 31 witnesses, seven accused kidnapped the newly married rape. | दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 6 दिन में जांच की पूरी, 250 पेज के चालान में 31 गवाह, सात आरोपियों ने नवविवाहिता का अपहरण कर किया था दुष्कर्म

In the rape case, the police completed the investigation in 6 days, in a 250-page challan, 31 witnesses, seven accused kidnapped the newly married rape. | दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 6 दिन में जांच की पूरी, 250 पेज के चालान में 31 गवाह, सात आरोपियों ने नवविवाहिता का अपहरण कर किया था दुष्कर्म


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • In The Rape Case, The Police Completed The Investigation In 6 Days, In A 250 page Challan, 31 Witnesses, Seven Accused Kidnapped The Newly Married Rape.

होशंगाबाद18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम पुनौर निवासी विवाहिता के साथ अगवा कर किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर शनिवार को विशेष न्यायालय होशंगाबाद में चालान पेश कर दिया है। एफआईआर दर्ज किए जाने के 6 दिन के अंदर पुलिस ने मामले की विवेचना करने के साथ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 250 पेज का चालान पेश किया है जिसमें 31 गवाह भी हैं।

मंगलवारा टीआई उमेश तिवारी ने बताया कि मायके आई विवाहिता ने शिकायत की थी कि विक्रम किरार, राजेंद्र किरार, धर्मेंद्र किरार, वीरेंद्र किरार और अन्य तीन लोगों ने उसे 20 सितंबर को घर से अगवा कर जान से मारने की धमकी दी थी। इन लोगों ने विवाहिता को 24 तारीख की रात सांडिया के पास छोड़ा। इस मामले में पुलिस ने भादवि की धाराओं के साथ एससी एसटी एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया था। इसी के साथ घटना में प्रयुक्त बोलेरो जीप और अल्टो कार भी आरोपियों से जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों के डीएनए जांच के लिए रक्त का नमूना लिया गया है। इन सभी के खिलाफ भौतिक और वैज्ञानिक सबूत एकत्रित किए गए हैं।

दस दिन बाद दर्ज हुआ था पुलिस ने मामला
यह घटना 20 सितंबर से 24 सितंबर की है। जिसमें अपराध 4 अक्टूबर की रात में दर्ज किया गया था और अपराध दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। शुरुआत में पुलिस ने नामजद आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ के बाद तीन अज्ञात आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।

जेल में हैं सातों आरोपी
ग्राम पुनौर में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने घटना के बाद 4 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद में तीन आरोपियों को बाद में गिरफ्तार किया गया था। सातो आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने अपनी विवेचना तेज की और 10 अक्टूबर को चालान कोर्ट में पेश कर दिया।



Source link