कोरोना को लेकर कांग्रेस के मिनी वचन पत्र में शामिल बातों पर बीजेपी का बयान आया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भूपेंद्र गुप्ता (Bhupendra Gupta) ने कहा कि कांग्रेस जिन तीन योजनाओं को सरकार बनने के बाद लागू करेगी उससे सीधा फायदा आम जनता को होगा.
गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जिन तीन योजनाओं को सरकार बनने के बाद लागू करेगी उससे सीधा फायदा आम जनता को होगा. इसका फायदा उन लोगों को होगा जिनके व्यापार कारोबार कोरोना के चलते ठप हो गए हैं. साथ में उन परिवारों को भी इससे मदद मिलेगी जिनके परिवार में कोरोना से मुखिया की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग का ध्यान रखा है, जो कोरोना से प्रभावित हुए हैं. हमारी सरकार बनती है तो इन तीनों योजनाओं को तत्काल अमल में लाया जाएगा, ताकि आम जनता को इसका फायदा मिल सके और वह अपने जीवन को आगे आसानी से चला सके. उसके घर का भरण पोषण आसानी से हो और उसके घर में सभी चीजें ठीक तरीके से चलें.
ये है वचन पत्र में योजना
1-कोरोना संक्रमण से परिवार के मुखिया की मौत होने पर एक सदस्य को संविदा नियुक्ति देने का ऐलान.2-कोरोना से प्रभावित क्षेत्र के फुटकर विक्रेताओं को 50 हजार का बिना ब्याज का लोन देने की स्कीम.
3-कोरोना को राजकीय आपदा घोषित कर उससे होने वाली मृत्यु पर परिवार को अनुग्रह राशि देने की योजना.
बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं, कोरोना को लेकर कांग्रेस के मिनी वचन पत्र में शामिल बातों पर बीजेपी का बयान आया है. प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कांग्रेस कपट पत्र के बिंदुओं को चलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता इनके झांसे में नहीं आएगी. वचन पत्र को पूरा नहीं करने का प्रावधान होता तो पिछले 70 सालों में कांग्रेस के अध्यक्ष जेल में चक्की पीसते. हर बार सरकार बनने से पहले जनता से झूठे वादे और उसे धोखा देते हैं. उन्होंने कहा कि 28 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जवाब जनता देगी. जनता के साथ कांग्रेस हर बार धोखा करती है. जनता से बातें जरूर करती हैं कांग्रेस, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को पूरा नहीं करती है. सिर्फ नेता अपनी जेब भरने का काम करते हैं.