One thousand tap point shifts left, 8 pump houses will be closed this month, Amrit scheme | एक हजार नल पॉइंट शिफ्ट हाेना बाकी, इस माह 8 पंप हाउस करेंगे बंद, डेड लाइन पूरी हाेने के दाे साल बाद भी काम अधूरा, अमृत से वंचित लोग

One thousand tap point shifts left, 8 pump houses will be closed this month, Amrit scheme | एक हजार नल पॉइंट शिफ्ट हाेना बाकी, इस माह 8 पंप हाउस करेंगे बंद, डेड लाइन पूरी हाेने के दाे साल बाद भी काम अधूरा, अमृत से वंचित लोग


होशंगाबाद19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमृत योजना की डेड लाइन पूरी हाेने के दाे साल बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते शहर को 24 घंटे पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। हालांकि 12500 नल पाॅइंट में से अभी भी 1 हजार नल पॉइंट शिफ्ट होना बाकी है। शहर के 80 पंप हाउसों में से 6 पंप हाउस को नपा ने बंद कर दिया है। इसी महीने 8 पंप हाउस को बंद करने की तैयारी की जा रही है। जैसे-जैसे शिफ्टिंग का काम पूरा होगा। उसी तरह पंप हाउस को बंद किया जाएगा। 2 वार्डों में लाइन बिछाने का काम भी नपा 2 महीने में पूरा करने का प्लान बना रही है। जिससे कि इस वर्ष लोगों को 24 घंटे पानी मिलना संभव हो सके। इसके बाद अगले चरण में मीटर लगाकर पानी देने का काम किया जाएगा।

80 में से 6 पंप हाउस बंद, 8 इसी माह बंद करने की तैयारी में नपा
नपा अमृत योजना के तहत सभी वार्डों में पाइप लाइन डालने के बाद अब नपा अपने पंप हाउस को बंद करने की तैयारी कर रही है। अभी नपा ने 6 पंप हाउसों को बंद कर दिया है। इसी महीने 8 पंप हाउसों को बंद करने की तैयारी है। 80 पंप हाउस बंद होने के बाद नपा को बिजली सहित कर्मचारियों की बचत होगी।

कॉलोनी वाले समिति बनाकर पंप हाउस संचालन का काम ले सकते हैं
सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि जिन मोहल्ले के लोग नर्मदा जल योजना के अलावा पंप हाउस को चालू रखना चाहते हैं वह इसके लिए स्थानीय समिति बनाकर नपा से अनुबंध के आधार पर संचालन का काम ले सकते हैं। नपा उनको पंप हाउस संचालन का काम सौंप देगी।

अभी पूरे शहर में पानी की सप्लाई नहीं

अमृत योजना के तहत पूरे नगर में पानी की सप्लाई किए जाने के बात कही जा रही थी। जिसके तहत नल कनेक्शन दिए गए हैं। नगर में कुल 25 हजार घरों में नल कनेक्शन देने पर ही पूूरे नगर में अमृत योजना का पानी मिलेगा। शहर की आधी से अधिक आबादी को अमृत पेयजल योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा है। 46 करोड़ रुपए की लागत से 12 हजार कनेक्शन ही पूरे हो पाए हैं। शहर में अमृत परियोजना के तहत 7 टंकियां बनाई गई है। शहर में परियोजना के लिए 216 किलाेमीटर तक पाइप लाइन डलनी है। अभी तक केवल 170 किलोमीटर पाइपलाइन ही बिछ पाई है। कंपनी को अब 3 महीने में पूरा काम करना होगा।



Source link