The kidnapper of the minor arrested, took the girl to marry boyfriend | नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, लड़की को ब्वाॅयफ्रेंड से शादी करने ले गया था आरोपी, बिहार से मुंबई ले जाने वाला था

The kidnapper of the minor arrested, took the girl to marry boyfriend | नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, लड़की को ब्वाॅयफ्रेंड से शादी करने ले गया था आरोपी, बिहार से मुंबई ले जाने वाला था


होशंगाबाद18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के एक मामले काे उजागर किया है। 3 अक्टूबर काे वन ग्राम से एक 17 साल की नाबालिग काे आराेपी आदित्य कुमार पिता सुरेश सिंह राजपूत (20) निवासी ग्राम रामपुर उत्तर प्रदेश बहला फुसला कर उसे दरभंगा बिहार ले गया था।

उसने उसके बाॅयफ्रेंड से शादी करवाने का झांसा दिया था। बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद एसपी संताेष सिंह गाैर ने एक टीम बनाई थी। पुलिस ने नाबालिग काे बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन से मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद किया। आराेपी आदतन अपराधी है वाे ललितपुर में 4 साल की जेल व मुंबई में सजा काट चुका है। इस कार्यवाही में टीआई महेंद्र सिंह, एसआई वर्षा धाकड़,एसआई धर्मेंद्र वर्मा, एसआई सुरेश मोहसिन खान, सहित जीआरपी की टीम ने काम किया।

यह है पूरा मामला

नाबालिग घर से भाग गई थी। तलाश करते हुए दाेनाें साेहागपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्हें आरोपी आदित्य कुमार राजपूत मिल गया। वाे जनता एक्सप्रेस से स्टेशन पर था। आराेपी बाेला मैं सीआरपीएफ में हूं और उनकी मदद करने लगा। बालिका मिली ताे गांव भी चला गया। दाेनाें पिता की बाइक से इटारसी स्टेशन पहुंचे वहां से ट्रेन से भाग निकले। आरोपी उसकाे बिहार से मुंबई ले जाने वाला था।



Source link