मुरैना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भाई के साथ ससुराल जा रही महिला को बदमाशों ने बड़े गांव तिराहे पर शनिवार की दोपहर 12.10 बजे लूटने का प्रयास किया। पर्स की छीना-झपटी में बाइक से गिरी महिला गंभीर घायल हुई है जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। इधर, भीड़ ने दोनों लुटेरों को दबोचकर उन्हें दिमनी पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को अंबाह के खजूरी में रहने वाले हरिओेम पुत्र शिवचरन सिंह तोमर अपनी बड़ी बहन संगीता देवी को उसकी ससुराल छाेड़ने बाइक से मुरैना जा रहे थे। दोपहर 12.10 बजे बाइक बड़े गांव तिराहा को पार कर आगे बढ़ रही थी तभी पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों में से एक ने संगीता का पर्स छीनने का प्रयास किया। पर्स की छीना झपटी में महिला बाइक से हाईवे पर गिर गई जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।