Breaking In Rajgarh, the family cremated in the forest; The wife of the deceased reached the police station, all started fleeing on seeing the police | राजगढ़ में परिजन जंगल में अंतिम संस्कार कर रहे थे; पत्नी थाने पहुंची और पुलिस भेज दी, मौके से देखते ही देखते सब भागे

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Breaking In Rajgarh, The Family Cremated In The Forest; The Wife Of The Deceased Reached The Police Station, All Started Fleeing On Seeing The Police

भोपाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने खुद चिता की आग को ठंडा कर शव को बाहर निकाला।

  • महिला ने पति की हत्या की आशंका जताई, अधजले शव का पीएम कराया गया
  • पुलिस को देखते ही मौके से महिलाएं और पुरुष भागने लगे, पुलिस ने पकड़ा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय पर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस जलती चिता से एक शव को उठाकर ले गई। महिला ने पति की हत्या कर उसका शव जलाए जाने की शिकायत की थी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही महिलाएं और पुरुष यहां-वहां भाग खड़े हुए। पुलिस ने अधजली लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

पुलिस ने खुद ही चिता में पानी डालकर उसे बुझाया।

पुलिस ने खुद ही चिता में पानी डालकर उसे बुझाया।

राजगढ़ के खोयरी मंदिर के पास मुक्तिधाम में लोगों ने जैसे ही पुलिस को चिता बुझाते देखा तो हर कोई हैरान हो गया। पुलिस ने जलती चिता पर पानी डालकर आग को बुझाया और शव को जली हालत में अस्पताल लेकर पहुंची। कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रेम सिंह तंवर की पत्नी ने प्रेम की हत्या कर उसके शव का अंतिम संस्कार किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अंतिम संस्कार रोककर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस को देखते ही सभी भाग खड़े हुए थे। हालांकि पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

पुलिस को देखते ही सभी भाग खड़े हुए थे। हालांकि पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

परिजन ने कहा- वह बीमार था

इधर, मौके पर परिजन ने पुलिस को कहा कि प्रेम बीमार था। जिसके बाद उसने दम तोड़ा। रिश्तेदार और अन्य लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कोतवाली में पदस्थ एएसआई धर्मवीर सिंह पलैया और लाखन सिंह मीणा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। राजगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि ये हत्या का मामला है या फिर बीमारी के चलते ही मौत हुई है। इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Source link