Death due to corona infection, tributes paid to TI | कोरोना संक्रमण से हुई थी मौत, टीआई काे अर्पित किए श्रद्धासुमन

Death due to corona infection, tributes paid to TI | कोरोना संक्रमण से हुई थी मौत, टीआई काे अर्पित किए श्रद्धासुमन


जबलपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण के दौरान कर्तव्यों का पूरी सजगता से निर्वहन करते हुए कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने वाले खितौला टीआई काे पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान आईजी भगवत सिंह चौहान, एसपी सिद्धार्थ बहुुगुणा ने काेराेना संक्रमण की रोकथाम व लॉकडाउन के दौरान टीआई गोपाल सिंह जगेत के द्वारा किए गये कार्योंं की सराहना करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। उन्होंने संकट के दौर में समाज की रक्षा करते हुए अपने प्राण गंवाए हैं।

इस दौरान एएसपी अमित कुमार, अगम जैन, शिवेश बघेल, संजय अग्रवाल, समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक एवं शहर व देहात के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस लाइन पहुँचकर अपने जाँबाज साथी काे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह अधारताल थाने में पदस्थ एएसआई पंचम सिंह मरकाम उम्र 47 वर्ष का बीती सुबह हार्ट अटैक से नागपुर में देहांत हो गया था। उन्हें भी पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि अर्पित हुए शोकाकुल परिजनाें को शक्ति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।



Source link